फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Start sharing encompass indefinite appointment letter

नियुक्ति पत्र बांटने को बेमियादी धरना शुरू

Fri, 24 Apr 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 24 Apr 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Start sharing encompass indefinite appointment letter

काउंसिलिंग करा चुके जिले के 2570 शिक्षामित्रों को

विज्ञापन
सहायक टीचर पद पर समायोजित करने के पत्र जारी न करने पर शिक्षामित्रों ने गुरुवार से बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। शिक्षामित्रों ने कहा कि जब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाते धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस बाबत आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षामित्रों ने गुरुवार से बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरुण दीक्षित ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर बीएसए की ओर से द्वितीय बैच के 2570 शिक्षामित्रों की काउंसिलिंग कराई गई।

कहा कि शिक्षामित्रों के सापेक्ष पद रिक्त हैं। अब जब कि नियुक्ति पत्र जारी होने हैं, तब 22 अप्रैल को बता दिया कि जिले में मात्र 168 पद ही रिक्त हैं। कहा कि ऐसे में शिक्षामित्रों का समायोजन नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह शिक्षामित्रों के साथ नाइंसाफी है।

उन्हाेंने कहा कि जब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाते तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस बाबत एसोसिएशन के संरक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने कहा कि उनका संघ शिक्षामित्रों के साथ है और उनको उनका हक दिलाकर ही दम लेंगे।

इस बाबत शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया और कलक्ट्रेट गेट पर जाम लगाने का प्रयास किया। बाद में जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया, जिसमें शिक्षामित्रों को जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की।

इस मौके पर अतुल श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, श्याम भगवान मिश्र, शैलेंद्र सिंह, शोभित शुक्ला, प्रतिभा मिश्रा, सरिता सिंह, गायत्री देवी, अलका द्विवेदी, संजय श्रीवास्तव, राम प्रकाश शुक्ला, राना प्रातप सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed