फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Staging of ramlila

रामलीला का मंचन

Sun, 14 Feb 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Staging of ramlila
रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। नुमाइश मैदान में हो रही श्रीरामलीला में रविवार को धनुष यज्ञ लीला का वास्तविक मंचन किया गया। कलाकारों ने धनुष यज्ञ में कलाकारों द्वारा जहां एक ओर हास्य व विनोद उत्पन्न किया गया, वहीं कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लक्ष्मण व परशुराम संवाद लीला का भी बड़े ही प्रभावशाली ढंग से मंचन किया गया।
विज्ञापन

कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि सीता स्वयंवर के लिए राजा जनक आमंत्रण के लिए गुरु सतानंद को विश्वामित्र के पास भेजते हैं। संदेश पाकर विश्वामित्र राम और लक्ष्मण को लेकर राजा जनक के दरबार में धनुष यज्ञ दिखाने ले जाते हैं।
विज्ञापन

कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि दूर-दूर से राजा और महाराजा आते हैं, लेकिन रावण, बाणासुर आदि योद्धा धनुष को प्रणाम कर लौट जाते हैं। योद्धाओं के असफल होने पर दुखी जनक कहते हैं कि वीर विहीन मही मै जानी चौपाई बोलते हैं। कलाकारों की इस प्रस्तुती में विश्वामित्र से आज्ञा लेकर राम धनुष उठाने पहुंच जाते हैं। धनुष का खंडन करते हैं। इसके उपरांत वरमाला पहाने तथा परशुराम व लक्ष्मण संवाद की प्रभावपूर्ण लीला का मंचन किया। जिसे देख लोग काफी प्रभावित हुए। इस दौरान आयोजक राम प्रकाश शुक्ला, कृष्ण अवतार दीक्षित बाले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला श्रीरामलीला में सेामवार को श्री रामचंद्र की भव्य बरात निकाली जाएगी। दोपहर में रामलीला मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए देर रात को वापस मैदान में आएगी। राम बरात नुमाइश मैदान से निकल कर नुमाइश चौराहा होते हुए शहर के विभिन्न मांर्गों से होते हुए वापस आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed