फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   stadium team in football Sweep

फुटबाल में स्टेडियम की टीम ने बाजी मारी

Wed, 25 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 25 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
stadium team in football Sweep

खेल निदेशालय के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय

विज्ञापन
द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्टेडियम की टीम विजेता बन गई, जबकि उप विजेता का खिताब पब्लिक शिक्षण संस्थान महोलिया शिवपार को दिया गया।
 
मंगलवार को प्रतियोगिता में जनपद के स्कूलों व स्टेडियम सहित छह टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में फाइनल मैच स्टेडियम व पब्लिक शिक्षण संस्थान महोलिया शिवपार के मध्य हुआ। स्टेडियम ने पब्लिक शिक्षण संस्थान महोलिया शिवपार को 2-1 तथा 5-1 गोल से हराकर विजेता रही और पब्लिक शिक्षण संस्थान की टीम उपविजेता रही।

पुरस्कार वितरण ब्लाक प्रमुख शाहाबाद अखिलेश वर्मा द्वारा किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना की देखरेख में हुई प्रतियोगिता मेें ममता रानी, अब्दुल हफीज, गोपाल मिश्रा, विजय अवस्थी, राहुल मौर्या, रवि शंकर तिवारी, सौरभ गुप्ता, ओमपाल सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

इस मौके पर शिव ओम त्रिपाठी, शरद कुमार, संजय तिवारी, आशीष बाजपेई, रामदास गुप्ता, अनुराग मिश्रा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed