फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Speeding Tata Sumo crushed bike rider, death

Hardoi News: तेज रफ्तार टाटा सूमो ने बाइक सवार को कुचला

Thu, 29 Dec 2022 06:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
Speeding Tata Sumo crushed bike rider, death
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर सरेहरी गांव के सामने स्थित शहीद वाटिका के सामने तेज रफ्तार टाटा सूमो ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के रूरी गांव निवासी सरोज वाल्मीकि (32) कछौना नगर पंचायत में ठेके पर सफाई का काम करता है। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे वह बाइक से सांडी कस्बा निवासी दोस्त दीपक (26) के साथ उन्नाव जनपद के तकिया तरधनी गांव में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के सरेहरी गांव के निकट स्थित शहीद वाटिका के सामने बेहंदर पशु अस्पताल कि तेज रफ्तार टाटा सुमो ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में बाइक चला रहे सरोज वाल्मीकि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मदद से घायल दीपक को बेहंदर सीएचसी लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मृतक सरोज के परिवार में पत्नी सरोजनी के अलावा दो बेटियां हैं। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लोकल लगाए था हेलमेट
स्थानीय लोगों के मुताबिक सरोज हेलमेट तो लगाए था, लेकिन लोकल कंपनी का होने के कारण वह टूट गया। इससे सरोज के सिर में अधिक चोट आने के कारण उसकी जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed