फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SP will field candidates in all seats of Zilla Panchayat: Jitu

जिला पंचायत की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी सपा: जीतू

Sat, 06 Mar 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
SP will field candidates in all seats of Zilla Panchayat: Jitu
फोटो-5-सपा कार्यालय में बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सपा कार्यालय पर शनिवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने कहा कि जिला पंचायत की सभी सीटों पर पार्टी के समर्थित प्रत्याशी उतारे जाएंगे। प्रत्याशियों के चयन के लिए विधानसभा वार कमेटी गठित की जाएगी।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी नेता पदाधिकारी पंचायत चुनाव की तैयारी करें। जिला समाजवादी पार्टी कमेटी हाई कमान को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। कमेटी में पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं को रखा जाएगा।
विज्ञापन

कमेटी के नामित प्रतिनिधि सभी सीटों पर विधानसभा वार रिपोर्ट हाई कमान को देंगे। कमेटी के लोग जिताऊ प्रत्याशियों का चयन करेंगे। पार्टी समर्थित प्रत्याशी चयन करने में पार्टी के कार्यकर्ताओं व अभी जाति वर्ग के लोगों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वरी ,पूर्व एमएलसी अवध कुमार सिंह बागी ,पूर्व प्रत्याशी पद्मराग सिंह यादव, पूर्व प्रत्याशी सरताज खां, प्रह्लाद मिश्रा, नगर अध्यक्ष रियासत खां, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष नीरज अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed