{"_id":"ab084e544892daff4a2608061135c4f8","slug":"sp-government-main-routes-linking-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सपा सरकार ने गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सपा सरकार ने गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा’
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Thu, 13 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन
विज्ञापन
अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने समय से पहले किए गए वादे पूरे कर गांव को मुख्य
मार्गों से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि नई टेक्नोलॉजी में भी प्रदेश सरकार
अन्य प्रांतों से आगे निकल रही है।
वह गुरुवार को ब्लाक बावन मेें जिला पंचायत द्वारा कराए गए संपर्क मार्गों एवं पुलियों के लोकार्पण अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। राज्यमंत्री ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण करते हुए क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना की। कहा कि क्षेत्र की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए वह प्रयासरत हैं।
हरदोई से सवायजपुर जाने वाली हाटमिक्स प्लांट से बनी सड़क एक नजीर है। इस सड़क से आज हरदोई और फर्रुखाबाद के बीच का मार्ग सुलभ हो गया। इससे पहले जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि जिले के कोने कोने में आवागमन की सुविधा को जिला पंचायत ने सड़कें बनवाई हैं।
्र
कहा कि वह जिला पंचायत के माध्यम से क्षेत्र के विकास को संकल्पबद्ध हैं। इस मौके पर भाजपा छोड़कर समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुए सुनील सिंह का राज्यमंत्री ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर फखरूल इस्लाम फक्कन, ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, संजय मिश्रा, हाजी वसीम अहमद सिद्दीकी, श्रीकृष्ण पहलवान, अरविंद सिंह, रामा फौजी, नाजिम खां, रामपाल वर्मा, अयोध्या प्रसाद वर्मा, श्याम चरण चौरसिया, सुखेंद्र सिंह, मोहम्मद हसीन, कमलेश गुप्ता, बबलू सिंह आदि मौजूद थे।