{"_id":"62de1a7001f197e4faee4c50761a98f6","slug":"sp-government-betrayed-the-farmers-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सपा सरकार ने दिया किसानों को धोखा’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सपा सरकार ने दिया किसानों को धोखा’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि प्रदेश की सपा
विज्ञापन
सरकार ने किसानों के साथ धोखा दिया है। केंद्र की भाजपा सरकार हर स्तर पर
दैवी आपदा प्रभावित किसानों को मदद को तैयार है, पर प्रदेश की सपा सरकार
हीलाहवाली कर रही है।
कहा कि फसलों के मुआवजा सर्वे और वितरण में खूब धांधली हुई है। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर 1 जुलाई को प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ 1 जुलाई को जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट में भाजपा प्रदर्शन कर गवर्नर को ज्ञापन भेजने का कार्य करेगी।
कहा कि सपा सरकार में अब समाज का कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। हर तरफ लोग सहमा महसूस कर रहे हैं, ऐेसे में भाजपा आम लोगों व किसानों के हितों के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ने का काम करेगी। पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।