फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SP general secretary under house arrest, police in many places

सपा महासचिव किए गए नजर बंद, भरखनी से निकलते ही सपाई गिरफ्तार

Wed, 09 Dec 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
SP general secretary under house arrest, police in many places
फोटो-28- गोंडाराव में बैलगाड़ी से किसान यात्रा निकालते मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नीरज - फोटो : HARDOI
नए कृषि कानूनों के विरोध और किसानों के समर्थन में सोमवार से शुरू हुआ सपा का चार दिवसीय विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। कई जगह सपाई बीच रास्ते धरने पर बैठ गए तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नोकझोंक भी हुई। सपा के जिला महासचिव को उनके बरगदापुरवा स्थित आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया।
संवाद न्यूज एजेंसी हरपालपुर के अनुसार बुधवार सुबह सपा के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे, उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य अनीता यादव के किसान रैली निकालने का पता चलते ही सीओ हरपालपुर विजेंद्र द्विवेदी, अरवल समेत कई अन्य थानों की पुलिस उनके घर पहुंच गई।
विज्ञापन

सपा जिला महासचिव को घर से ही नहीं निकलने दिया। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी के नेतृत्व में अहिरोरी ब्लॉक के गोंडाराव, डोकईपुरवा, रोहापार में ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह मीतू, जिला महासचिव शराफत अली, पूर्व जिला उपाध्यक्ष परिवेश श्रीवास्तव, आनंद अवस्थी, आशीष त्रिपाठी, रजत अवस्थी, अंकित गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पचदेवरा प्रतिनिधि के अनुसार भरखनी में राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निकट सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव और पाली नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष रिजवान खां के नेेतृत्व में शुरू हुई यात्रा को अनंगपुर के रास्ते में ही रोक लिया गया। एडीएम संजय कुमार सिंह, एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह, सीओ शाहाबाद राकेश वशिष्ठ ने यात्रा में शामिल 88 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
इन सभी को अनंगपुर के बृजराज इंटर कालेज में रखा गया। शाम को रिहा कर दिया गया। यहां सपा के जिला उपाध्यक्ष रहमत अली, युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष अनमोल पाठक मौजूद रहे।
हरियावां के गदाईपुर में सपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा जीतू को कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने रोक दिया। सांडी में पूर्व सांसद ऊषा वर्मा के नेतृत्व मेें सपा कार्यकर्ता ट्रैक्टर रैली और साइकिल यात्रा निकालने में सफल रहे। बघराई से शुरू हुई यात्रा मुराली, जटपुरा होते हुए पिंडारी पहुंची।
शाहाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने सरताज खां के नेतृत्व में ट्रैक्टर यात्रा निकाली। गोपालपुर के निकट एसडीएम एपी श्रीवास्तव ने यात्रा रोक लिया। यात्रा निकाले जाने को लेकर सपा नेता और एसडीएम की तीखी नोकझोंक हुई। संडीला में सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आरपी यादव के नेतृत्व में ग्राम मदारपुर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।
यहां पूर्व एमएलसी अवध कुमार सिंह बागी, विशाल अर्कवंशी आदि मौजूद रहे। माधौगंज क्षेत्र में रूदामऊ में सपा की रैली नहीं निकल सकी। टड़ियावां में हरिहरपुर में पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी के नेतृत्व में सपाइयों को यात्रा निकालनी थी। यहां एसडीएम सदर लक्ष्मी एन और पुलिस ने सपाइयों को रोक दिया। हरिहरपुर में बैंक के पास सपाइयों ने शंातिपूर्ण प्रदर्शन किया।
बिलग्राम में सपाइयों व पुलिस के बीच दो घंटे तक लुकाछिपी चली। बिलग्राम मल्लावां क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रहे सुभाष पाल को पुलिस ने उनके बिलग्राम स्थित कॉलेज में मंगलवार देर रात ही नजरबंद कर दिया। सपा के नगर अध्यक्ष सईद अहमद समेत कुछ नेताओं को सुबह बिलग्राम कोतवाली में बैठा दिया गया।

इसके बावजूद सपा के ब्लाक अध्यक्ष हरिपाल, जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र यादव, अफसर अली, दिलशाद सांडी मार्ग पर एकत्र हुए। पुलिस ने यहां से सपाइयों को हटाया तो सुशांत पाल, इकरार खां, सर्वेश यादव आदि के साथ सपाइयों ने बिलग्राम चौराहे पहुंचकर जाम लगाने का प्रयास किया।
यहां एसडीएम कपिल देव यादव, सीओ विशाल यादव, कोतवाल सुनील सिंह ने 38 सपाइयों को हिरासत में लेकर तीन बसों से अग्निशमन कार्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed