फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Son-in-law dies in accident while returning from mother-in-law's funeral

Hardoi News: सास के अंतिम संस्कार से लौट रहे दामाद की दुर्घटना में मौत

Mon, 23 Feb 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law dies in accident while returning from mother-in-law's funeral
पाली। थाना क्षेत्र के बाबरपुर निवासी बाइक सवार किसान को फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पुल पर वाहन ने टक्कर मार दी। साथियों ने उन्हें ट्रॉली से पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह अपनी सास के अंतिम संस्कार से घर जा रहे थे।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के बाबरपुर निवासी राजीव दीक्षित 45 खेती किसानी करते थे। उनकी ससुराल पाली थाना क्षेत्र के कछेलिया गांव में है। उनकी सास रुक्मणी देवी का सोमवार सुबह तीन बजे निधन हो गया था। अंतिम संस्कार फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर हुआ। इसमें शामिल होने के लिए राजीव बाइक से गए थे। वापस आते समय देर शाम पांचाल घाट पुल पर वाहन ने टक्कर मारी दी। जिस ट्रॉली में उनकी सास का शव गया था परिचितों ने उन्हें उसी में लिटाकर पाली स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पाली पीएचसी में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पत्नी रन्नो देवी, चार पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि पीएचसी से जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed