फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Solutions Day DM, SP, listened Problems

समाधान दिवस में डीएम, एसपी ने सुनी समस्याएं

Sun, 17 Apr 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 17 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Solutions Day DM, SP, listened Problems
समाधान दिवस में समस्याएं सुनते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

शाहाबाद। कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में डीएम विवेक वार्ष्णेय और एसपी उमेश कुमार सिंह ने समस्याएं सुनीं। डीएम ने प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता परखी। सुलह समझौते के तहत निस्तारित प्रार्थना पत्रों पर दोनाें पक्षों के रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराने के निर्देश दिए। कुछ पुरानेे निस्तारित प्रार्थना पत्रों को निकलवाकर चेक किया।

विज्ञापन


डीएम ने निर्देश दिए कि सिपाही व लेखपाल संयुक्त रूप से क्षेत्र में भ्रमण कर विवादों की जानकारी कर उनका निस्तारण कराएं। ग्राम समाज व खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। लेखपाल बृजेश दीक्षित ने बताया कि ग्राम कोठिला सरैयां में गुलाब व मेड़ई ने खलिहान की भूमि पर मकान का निर्माण कर लिया है। एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद भूमि खाली नहीं कराई जा सकी है। थाना क्षेत्र के ग्राम भदासी की महिला उर्मिला पत्नी रामशरन ने शिकायत की कि उसकी निजी जमीन पर फूलचंद्र दीवार नहीं बनने दे रहे हैं। एसपी ने एसएसआई कुलदीप सेंगर को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अशोक कुमार शुक्ला, सीओ अरविंद कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed