फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   solar plant kermi ko loota

सोलर प्लांट कर्मी से बाइक सवारों ने रुपये लूटे

Tue, 28 Jul 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
solar plant kermi ko loota
मल्लावां (हरदोई)। बावन स्थित सोलर प्लांट से बाइक से सोमवार शाम उन्नाव घर जा रहे कर्मी को बाइक सवार तीन लोगों ने रोक लिया। उसका फोन, नगदी, एटीएम कार्ड लूट लिया। पुलिस ने रुपये छीनने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मूल रूप से बलिया जनपद के थाना सुखपुरा के ग्राम बहमाइन निवासी राजेश कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार उन्नाव के कस्बा बांगरमऊ में रहते हैं। वह हरदोई के बावन स्थित एक सोलर प्लांट में काम करते हैं। सोमवार शाम वह प्लांट से बाइक से बांगरमऊ जा रहे थे। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर रात लगभग आठ बजे सुल्तानपुर गांव में पुलिया के निकट एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक सवारों ने राजेश की बाइक की चाबी निकाल ली और उन्हें सड़क किनारे झाड़ियों में ले गए। राजेश का फोन, 11 हजार रुपये, पर्स, एटीएम व कागज लूटकर भाग गए। घटना की जानकारी राजेश ने गंजमुरादाबाद पुलिस चौकी पर दी तो उन्नाव पुलिस ने घटनास्थल मल्लावां कोतवाली क्षेत्र बता वहां जाने को कहा। सूचना पर मल्लावां कोतवाल कमलेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध रुपये छीनने की रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार को एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed