फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ... so the complainants are not satisfied with the resolution of their complaints, 25% decline in one month

Hardoi News: ... तो शिकायतों के निस्तारण से संतुष्ट नहीं हो रहे फरियादी, एक माह में 25 फीसदी गिरावट

Sun, 01 Jun 2025 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
... so the complainants are not satisfied with the resolution of their complaints, 25% decline in one month
हरदोई। शिकायतों के निस्तारण को लेकर संतोष व्यक्त करने वाले फरियादियों की संख्या में बड़ी कमी आई है।
विज्ञापन

अप्रैल में निस्तारित की गईं शिकायतों का फीडबैक लिए जाने पर 90.24 फीसदी फरियादी संतुष्ट मिले थे। आश्चर्यजनक रूप से मई में निस्तारित हुई शिकायतों से महज 64.79 फीसदी शिकायतकर्ता ही संतुष्ट मिले। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि फीडबैक में सामने आई हकीकत से पुलिस अधीक्षक खासा नाराज हैं। संतुष्टि का प्रतिशत गिरने से कई थानों के जिम्मेदारों पर कार्रवाई के संकेत भी मिल रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन जनसुनवाई को लेकर बेहद गंभीर रहते हैं। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए उन्होंने अलग-अलग स्तर पर व्यवस्था भी बना रखी है। पिछले कई माह से इन व्यवस्थाओं का सकारात्मक परिणाम भी आ रहा था, लेकिन मई में शिकायतों के निस्तारण के फीडबैक में खराब स्थिति सामने आई है। अप्रैल में एसपी ने 748 शिकायतों की सुनवाई की थी। इनमें से 675 शिकायतों का निस्तारण किया गया था। निस्तारण के बाद फीडबैक लिया गया तो 90.24 फीसदी लोग संतुष्ट मिले।
विज्ञापन

मई में एसपी ने 892 शिकायतें सुनीं। इनमें 764 शिकायतों का निस्तारण भी किया गया। फीडबैक सेल से जब निस्तारित शिकायतों के बारे में फरियादियों से फीडबैक लिया गया तो खराब स्थिति सामने आई। निस्तारित शिकायतों में 64.79 फीसदी शिकायतकर्ता ही संतुष्ट मिले। विभाग से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि फीडबैक से एसपी खासे नाराज हैं। पिछले कई माह में ऐसा पहली बार हुआ है, जब निस्तारित शिकायतों पर संतोष जताने वाले लोगों की संख्या 90 फीसदी से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed