{"_id":"08aee38e8c42ccda7e3b2f29877c92dc","slug":"so-close-is-the-ration-distribution-locks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो बंद ताले से होता राशन वितरण!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो बंद ताले से होता राशन वितरण!
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरोसिन, अनाज वितरण के लिए निर्धारित शेड्यूल को
विज्ञापन
लेकर कोटे की दुकानों के संचालक मनमाना रवैया अपना रहे हैं, जिससे
कार्डधारकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। असरदारों की चौखटों को
प्रणाम करने वाले इन कोटेदारों की मनमर्जी पर अंकुश लगाने को विभागीय
कर्मचारी बैकफुट पर नजर आते हैं, जिसके कारण शत प्रतिशत राशन वितरण तो दूर
दुकानों का संचालन ही नियमानुसार नहीं हो पा रहा है।
हरदोई शहर में बीपीएल, अंत्योदय एवं एपीएल के कुल कार्डों की संख्या 50 हजार के करीब हैं और 58 कोटे की दुकानें संचालित हैं। शहर में बीपीएल कार्डधारकों की संख्या 612 तथा अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या 335 है और एपीएल कार्ड धारकों की संख्या 49 हजार के करीब है। औसतन हर कोटेदार के यहां करीब 800 से 900 कार्डधारक संबद्ध है और इनके लिए हर माह तेल तथा अनाज आदि आता है।
इसके अलावा अन्य नगरीय क्षेत्रों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अनाज, चीनी तथा तेल आवंटित किया जाता है। नियमानुसार सभी कोटेदारों को निर्धारित समयावधि में हर माह की 5 से 15 तारीख तक वितरण करना चाहिए। आपूर्ति विभाग के अनुसार, दुकानों के खुलने का समय सुबह करीब 8 बजे से मध्याह्न 12 बजे निर्धारित है और अनाज आदि बांटने को हर माह की 5 से 15 तारीख तक का समय निर्धारित है, पर इसका पालन नहीं किया जा रहा है।