फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Body of youth who went to Haridwar for a picnic with friends found; no trace of cousin

हरदोई: दोस्तों के साथ हरिद्वार में पिकनिक मनाने गए युवक का शव मिला, चचेरे भाई का नहीं लगा सुराग

Sun, 30 Aug 2026 11:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 30 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Body of youth who went to Haridwar for a picnic with friends found; no trace of cousin
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नगर के दो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने निकले हरिद्वार में रहने वाले रूदामऊ निवासी चचेरे भाई संदिग्ध हालात में लापता हो गए। अज्ञात शव मिलने के बाद एक का अंतिम संस्कार पुलिस ने कर दिया। इसी बीच ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला थाने पहुंचे परिजनों ने फोटो अंगूठी और कलावा से शव की पहचान कर ली। दूसरे युवक का कोई सुराग अभी नही मिला है। आरोपी दोस्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


रूदामऊ निवासी नलनी नंदन श्रीवास्तव (25) अपने चचेरे भाई ललित श्रीवास्तव (26) के साथ हरिद्वार के भगवानपुर में स्थित एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करते थे। बीती 14 अगस्त को माधौगंज नगर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी करन सक्सेना और नेहरू नगर निवासी रज्जाक उर्फ रब्बानी हरिद्वार गए थे। चारोें आपस में दोस्त थे। 16 अगस्त को चारों दो बाइक से पिकनिक मनाने सिकटाली के निकट झेड़ पिकनिक स्पॉट पर गए थे। 16 अगस्त की रात ही नलनी और ललित के मोबाइल स्विच ऑफ हो गए, जबकि 17 को करन और रज्जाक वापस माधौगंज आ गए। मोबाइल स्विच ऑफ होने पर नलनी का भाई प्रभात ने करन और रज्जाक से दोनों के बारे में पूछा।
विज्ञापन


दावा है कि इन लोगों ने कोई सही जवाब नहीं दिया। इसके बाद इन्हें लेकर वह हरिद्वार गए। पिकनिक स्पॉट के पास नलनी और ललित के बर्तन, कपड़े और बैग पड़ा मिला। एटीएम कार्ड और पर्स गायब मिला। स्थानीय लोगों ने चारों के पिकनिक पर आने की बात भी बताई। इसी बीच 27 अगस्त को पशु लोक घाट के पास मिले अज्ञात शव का पोस्टमार्टम लक्ष्मण झूला पुलिस ने शनिवार को कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की तलाश में वहां पहुंचे ललित के चाचा शैलेंद्र, भाई अमित, नलनी के भाई प्रभात ने शव के पास से मिलीं दो अंगूठियाें, कलावा और चेहरे को देखकर पहचान कर ली। यह शव ललित का था। इसके बाद भी नलनी का कोई सुराग नहीं मिला। पूरे मामले में फिलहाल लक्ष्मण झूला पुलिस करन और रज्जाक से पूछताछ कर रही है। मृतक ललित के परिजन लक्ष्मण झूला थाने में ही हैं। ललित दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed