{"_id":"6a3ac2e427fce1059807b1ee","slug":"sk-mishra-given-additional-charge-of-eo-in-shahabad-and-n-ram-in-bilgram-hardoi-news-c-213-1-hra1001-151965-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शाहाबाद में एसके मिश्रा और बिलग्राम में एन राम को ईओ का अतिरिक्त प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शाहाबाद में एसके मिश्रा और बिलग्राम में एन राम को ईओ का अतिरिक्त प्रभार
विज्ञापन
हरदोई। नगर पालिका शाहाबाद और बिलग्राम में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के रिक्त पदों का अतिरिक्त कार्यभार एसडीएम को सौंपा गया है। जिलाधिकारी अनुनय झा की संस्तुति पर शासन ने नवीन तैनाती तक शाहाबाद में एसडीएम एसके मिश्रा और बिलग्राम में एसडीएम एन राम को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। दोनों ही निकायों में एसडीएम ने कार्यभार संभाल लिया है। दोनों ही निकायों के ईओ को शासन ने भ्रष्टाचार के आरोप में 17 जून को निलंबित कर दिया था।
नगर पालिका शाहाबाद और बिलग्राम में ईओ के निलंबित होने से प्रशासनिक और वित्तीय कामों में रुकावट को देखते हुए डीएम ने दोनों ही निकायों में संबंधित तहसील के एसडीएम को अतिरिक्त प्रभार देने की संस्तुति की थी। शासन की तरफ से कार्यों के सुचारु संपादन के लिए दोनों ही निकाय में एसडीएम को अतिरिक्त प्रभार देने पर सहमति दे दी। एसडीएम ने अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
गौरतलब है कि नगर पालिका शाहाबाद के ईओ रहे केके सोनकर को एंटी करप्शन की टीम ने 15 जून को उनके आवास पर घूस लेते पकड़ा था। टीम ने योजना के मुताबिक शहर की मैसर्स लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स के संचालक सुदेश गुप्ता की शिकायत पर यह कार्रवाई की थी। टीम लखनऊ ले गई थी वहीं से लिखापढ़ी के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया था। स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने केके सोनकर को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
नगर पालिका बिलग्राम के ईओ नीलाव शाल्या ने कान्हा गोशाला में संरक्षित मवेशियों के भरण-पोषण के लिए भूसा आदि की खरीद में घूस ली थी। इसका वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो की डीएम ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर से जांच कराई थी। जांच में वायरल वीडियो में ईओ नीलाव शाल्य दिखाई दिए थे और एक बाइक की डिकी में 1.50 लाख रुपये रखते हुए भी एक व्यक्ति दिखाई दिया था। इस पर डीएम ने शासन से संस्तुति की थी। इसके बाद नीलाव शाल्या को भी 17 जून को निलंबित कर दिया गया था।