{"_id":"5e41a2138ebc3ee6033e4e64","slug":"six-people-detained-hardoi-news-knp5438213125","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लोगों को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लोगों को भेजा गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नरियाखेड़ा में रविवार सुबह प्लाट पर निर्माण के विवाद में हुई फायरिंग के मामले में एसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने सख्त रुख दिखाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 60 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दीवान समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ग्राम नरियाखेड़ा में एक प्लाट पर निर्माण कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष से पिहानी कोतवाली में तैनात दीवान राजकुमार सिंह ने फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अतरौली थाने में ग्रामीणों ने हंगामा किया था तो महिलाओं ने भी सड़क जाम कर दी थी। पूरे मामले में रविवार देर रात दोनों पक्षों की ओर से तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दीवान राजकुमार सिंह की तहरीर पर भैयालाल, संतोष, गुड्डू, पप्पू, गुनीराम, दिनेश यादव व 50 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
तहरीर में अतरौली पुलिस पर गंभीर आरोप लगा दीवान ने कहा है कि 10 बार उसने सूचना दी, लेकिन पुलिस घटना को हल्के में लेती रही। दूसरे पक्ष से गुड्डू यादव पुत्र भैयालाल की तहरीर पर मारपीट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दीवान राजकुमार सिंह, उसके पुत्र आकाश सिंह, राजकुमार सिंह के भाई और एक अज्ञात के विरुद्ध दर्ज की गई है। इसमें दीवान राजकुमार सिंह और उसके पुत्र आकाश सिंह द्वारा लाइसेंसी और देसी असलहों से गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में दीवान राजकुमार, उसके पुत्र आकाश और चचेरे भाई महेंद्र सिंह का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया, जबकि दूसरे पक्ष से गुड्डू पुत्र भैयालाल के अलावा अज्ञात में दर्ज 50 लोगों में से जगदीश और अजय को गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा गया है।