{"_id":"6526d9c9254d059cd10ce448","slug":"sitapur-officials-will-investigate-the-development-and-construction-of-kullahi-hardoi-news-c-213-1-hra1001-4938-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कुल्लही के विकास, निर्माण की सीतापुर के अधिकारी करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कुल्लही के विकास, निर्माण की सीतापुर के अधिकारी करेंगे जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। विकास खंड पिहानी के कुल्लही में कराए गए विकास, निर्माण व भुगतान की जांच सीतापुर के अधिकारी करेंगे। मंडलायुक्त ने यह समिति लोकायुक्त में परिवाद पर दिए गए जांच के आदेश के क्रम गठित की है।
कुल्लही निवासी विमलेश शर्मा पुत्र रमा शंकर शर्मा ने गांव में कराए गए विकास, निर्माण व भुगतान में गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुए जांच व कार्रवाई की मांग करते हुए लोकायुक्त में परिवाद में दाखिल किया है। लोकायुक्त के आदेश के क्रम में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने सीतापुर के अधिकारियों को नामित करते हुए जांच समिति गठित की है।
समिति में सीतापुर के जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक, श्रम रोजगार उपायुक्त व जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता को नामित किया है। जांच और रिपोर्ट प्राप्त कराने के आदेश दिए हैं।