{"_id":"6009c4f18ebc3e32921af8cc","slug":"sir-self-help-groups-black-marketing-milk-and-ghee-hardoi-news-knp607373246","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, दूध व घी की कालाबाजारी कर रहे स्वयं सहायता समूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, दूध व घी की कालाबाजारी कर रहे स्वयं सहायता समूह
विज्ञापन
फोटो-6-मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करतीं महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की पदाधिक?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। स्वयं सहायता समूह की ओर से बच्चों व गर्भवती महिलाओं को वितरित होने वाले दूध व घी में कालाबाजारी का आरोप लगाया है। जांच कराने की मांग को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
कलक्ट्रेट परिसर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि बच्चों को पुष्टाहार स्वयं सहायता समूहों द्वारा वितरित कराए जा रहे हैं।
इसमें 100 में 20 से 25 बच्चों को ही पोषाहार वितरित किया जा रहा है। शेष दूध व घी की कालाबाजारी की जा रही है, जिसकी जांच कराई जाए। पुष्टाहार का वितरण पूर्व की भांति ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से ही कराई जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अच्छी गुणवत्ता के मोबाइल फोन दिए जाएं।
विज्ञापन
जनपद में जो फोन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए गए उनकी जांच कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाए कि शाहाबाद परियोजना व बाल विकास परियोजना पिहानी में कार्यकर्ताओं से धन उगाही की जा रही है जिसकी जांच कराई जाए। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
इस मौके पर सीमा राठौर, सविता, गीता देवी, मीना पाल, गुडिय़ा देवी, निर्मला, रीना, मीना देवी, सरला, मुन्नी देवी, सरोजनी, गुड्डी देवी आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।