फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sir, houses and land are being encroached upon, officials do not take action.

Hardoi News: साहब, मकान व भूमि पर हो रहा कब्जा, अधिकारी नहीं करते कार्रवाई

Sat, 07 Oct 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sir, houses and land are being encroached upon, officials do not take action.
संडीला/शाहाबाद/सवायजपुर/हरदोई। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में आमजन की शिकायतों को सुना गया। संडीला में डीएम की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 257 शिकायतें आईं और एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

संडीला नई तहसील के सभागार में डीएम एमपी सिंह ने फरियादियों को सुना। राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतें अधिक संख्या में प्राप्त होने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि तहसील, ब्लॉक, नगर पालिका सहित अन्य कार्यालयों में सही से सुनवाई नहीं की जा रही है। लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए यहां आना पड़ रहा है। यह गलत बात है, सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठकर जनसुनवाई करें व मौके पर जांच कर निस्तारण करें। कहा कि राजस्व से जुड़ी समस्याएं बहुत आ रही हैं, इस पर तहसील के अधिकारियों को विशेष ध्यान देना होगा। एसडीएम को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की गांव के हिसाब से सूची बनवाए, जिस गांव की अधिक शिकायतें हो वहां जाकर देखें कि आखिर इतनी शिकायतें क्यों आ रही हैं। इनका मौके पर निस्तारण भी करें। एसपी केसी गोस्वामी, एसडीएम तान्या सिंह, सीओ वंदना शर्मा, तहसीलदार राजीव यादव, ईओ विजेता गुप्ता सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर तहसील में समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए एडीएम प्रियंका सिंह ने शिकायतों को सुना। उन्होंने तहसील स्तरीय अधिकारियों को शिकायतों का समय से निस्तारण के निर्देश दिए। एसडीएम स्वाति शुक्ला सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहाबाद तहसील सभागार में एसडीएम पूनम भास्कर ने शिकायतों को सुना। यहां पर 112 शिकायत दर्ज की गईं। 10 का मौके पर निस्तारण किया जा सका। एडिशनल एसपी दुर्गेश सिंह, तहसीलदार नरेंद्र कुमार सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सवायजपुर तहसील सभागार में एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव व सीओ विनोद द्विवेदी ने शिकायतें सुनी। 51 शिकायत प्राप्त हुईं और नौ का निस्तारण किया गया। तहसीलदार सचिंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed