{"_id":"6a3eb7caa0d2dabaa9013dd4","slug":"shriyas-acting-to-grace-the-silver-screen-the-world-will-witness-her-talent-hardoi-news-c-213-1-hra1001-152128-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: श्रिया के अभिनय को मिलेगा रुपहला पर्दा, दुनिया देखेगी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: श्रिया के अभिनय को मिलेगा रुपहला पर्दा, दुनिया देखेगी प्रतिभा
विज्ञापन
फोटो-15- श्रिया गुप्ता। स्रोत: स्वयं
हरदोई। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में जिले की श्रिया गुप्ता ने ऑल इंडिया में दूसरी रैंक हालिस की है। बृहस्पतिवार को एनएसडी में प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी हुए। ऑल इंडिया दूसरी रैंक मिलने पर कला और थिएटर प्रेमियों में खुशी है।
श्रिया गुप्ता जिले में बहादुर बेटियां फाउंडेशन से भी जुड़कर काम कर रही हैं। ऑल इंडिया रैंक में दूसरा स्थान हासिल कर श्रिया ने परिवार, जिला सहित प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। बेटियों के लिए एक मिसाल पेश की है। भारतीय रंगमंच और अभिनय के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, दिल्ली की प्रवेश परीक्षा में पूरे देश में दूसरा स्थान आने पर कहा कि देशभर के बड़ी संख्या में प्रतिभावान कलाकार परीक्षा में शामिल होते हैं।
बताया कि कड़े मुकाबले और कई चरणों के जटिल ऑडिशन के बाद एनएसडी ने 32 सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को चयनित किया है। बताया कि एनएसडी से ही पढ़ाई कर पंकज त्रिपाठी, इरफान खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जैसे बड़े कलाकारों ने सिनेमा जगत में अपनी पहचान बनाई है। उनके चयन से कला और थिएटर को बढ़ावा मिला है। अब वह बड़े मंच पर अपनी मौलिक सोच और अभिनय शैली से देश में नाम रोशन करने के लिए तैयारी कर रही हैं। उनकी सफलता से कला प्रेमियों में खुशी है। कला प्रेमियों ने उनको स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दीं।