फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shreesh Chandra and Success Cricket Academy reached the final

Hardoi News: फाइनल में पहुंची श्रीश चंद्र व सक्सेस क्रिकेट एकेडमी

Fri, 01 Mar 2024 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 01 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shreesh Chandra and Success Cricket Academy reached the final
हरदोई। स्थानीय खेल स्टेडियम में सेमीफाइनल में बेहतर प्रदर्शन कर श्रीश चंद्र एकेडमी और सक्सेस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। दोनों के बीच शनिवार को खिताब के लिए मुकाबला होगा।
विज्ञापन

स्थानीय स्टेडियम में शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला मैच श्रीश चंद्र अग्रवाल क्रिकेट अकादमी व राजा क्लब टीम के बीच हुआ। टॉस श्रीश चंद्र अग्रवाल अकादमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में एक विकेट खोकर 145 रन बनाए। श्रीश चंद्र एकेडमी की तरफ से अंकुश ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजा क्लब पूरी टीम 17.5 ओवर 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई ।
विज्ञापन

श्रीश चंद्र एकेडमी की तरफ से कुशी मिश्रा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। श्रीश चंद्र अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान बनाया। दूसरा सेमीफाइनल मैच सक्सेस क्रिकेट एकेडमी और हरदोई स्टेडियम की टीम के बीच हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाॅस जीतकर हरदोई स्टेडियम टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान 115 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी सक्सेस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 15.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की । शनिवार को फाइनल में उसका मुकाबला श्रीचंद्र एकेडमी क्रिकेट टीम से होगा। मैच में अंपायरिंग शिवम मिश्रा व सूर्य प्रताप सिंह ने की। स्कोरिंग सूरज तिवारी ने की। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा सहित विभिन्न टीम के खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed