फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Show us the robber brides... they had looted us too by feeding us intoxicating kheer

एक्सक्लूसिव : दिखवा दो लुटेरी दुल्हनें... नशीली खीर खिलाकर हमें भी लूट ले गईं थीं

Mon, 14 Apr 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 14 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Show us the robber brides... they had looted us too by feeding us intoxicating kheer
फोटो 35 : प्रदीप। स्रोत : आर्काइव
विज्ञापन

फोटो 36 : कुलदीप। स्रोत : आर्काइव
एक्सक्लूसिव : दिखवा दो लुटेरी दुल्हनें... नशीली खीर खिलाकर हमें भी लूट ले गईं थीं
- 13 दूल्हे लूटने वाली तीन लुटेरी दुल्हनों को पुलिस ने किया है गिरफ्तार
- भड़ायल के दो सगे भाई अमर उजाला में खबर पढ़ने के बाद बोले
- 22 नवंबर 2023 को सगे भाइयों के साथ हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। शादी के बाद 13 दूल्हे लूटकर फरार हुईं लुटेरी दुल्हनों के गिरफ्तार होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है, लेकिन दो युवकों की बेचैनी बढ़ा दी है।
दरअसल टड़ियावां थाना क्षेत्र के भड़ायल के रहने वाले दो सगे भाइयों को सुहागरात से पहले नशीली खीर खिलाकर कथित दो सगी बहनें भी लूटकर भाग निकली थीं। अब यह दोनों भाई जेल भेजी जा चुकीं लुटेरी दुल्हनों से मिलकर उन्हें देखना चाहते हैं कि उनके साथ घटना को अंजाम देने वाली यही महिलाएं थी या फिर इस गैंग अभी कुछ और भी महिलाएं शामिल हैं।

शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को तीन महिलाओं का गिरफ्तार किया था। इनमें लोनार कोतवाली क्षेत्र के नस्योली डामर निवासी पूजा उर्फ सोनम, पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सिमौर निवासी आशा उर्फ गुड्डी और शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर के मजरा चिंतालपुर निवासी सुनीता शामिल हैं। सीओ सिटी अंकित मिश्रा के मुताबिक आपस में रिश्तेदारी बनाकर घटनाओं को अंजाम देती थीं। यह लोग उन युवकों और परिवारों को निशाना बनाती थीं, जिनकी काफी उम्र बीतने पर भी शादी नहीं हो पाती थी। पुलिस का दावा है कि अब 13 ऐसी घटनाएं संज्ञान में आ चुकी हैं, जिनमें शादी कर दुल्हन ससुरालीजनों को दूल्हा समेत नशीला पदार्थ खिलाकर लूट ले जाती थी। कुछ घटनाएं दूसरे ढंग से भी इन महिलाओं ने की हैं। पुलिस ने इन तीनों को जेल भेज दिया है। खास बात यह है कि टड़ियावां थाना क्षेत्र के भड़ायल निवासी कुलदीप और प्रदीप कुमार भी इन महिलाओं से मिलना चाहते हैं। प्रदीप और कुलदीप की शादी 22 नवंबर 2023 को कथित दो सगी बहनों से हुई थी। तब इन बहनों ने अपने नाम पूजा और आरती बताए थे। कुलदीप और प्रदीप ने अमर उजाला में लुटेरी दुल्हनों के गिरफ्तार होने की खबर पढ़ी, तो खुद ही पूछने लगे कि हमें लूटने वाली मिली की नहीं। फिर बाेले कि जेल में देखने जाएंगे शायद हमको लूटने वाली भी यही हों। पूरे मामले पर सीओ सिटी अंकित मिश्रा का कहना है कि अगर प्रदीप और कुलदीप आएंगे तो उन्हें लुटेरी दुल्हनों की तस्वीर दिखा दी जाएगी। वह पहचान कर लेंगे तो एक और मामला आरोपियों पर बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed