फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Show-cause notices to 5,233 headmasters for not creating Apaar IDs

Hardoi News: अपार आईडी न बनाने पर 5,233 प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस

Wed, 03 Jun 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Show-cause notices to 5,233 headmasters for not creating Apaar IDs
हरदोई। परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालय विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने में रूचि नहीं ले रहे हैं। अपार आईडी का कार्य पूरा न करने पर 5,233 प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह में काम पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय स्तर से ऑनलाइन पोर्टल पर विद्यार्थियों का विवरण दर्ज कर अपार आईडी बनाई जानी है। इसके लिए कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयोंं के प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है। समय-समय पर इसकी समीक्षा भी की जा रही थी।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान पाया गया कि 5,233 विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी अभी तक नहीं बनाई गई है। इसमें 3,170 परिषदीय विद्यालय और 1,063 मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजित सिंह की ओर से सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि सात दिन के अंदर अपार आईडी का कार्य पूरा कराएं। अगर निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा नहीं किया गया तो संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed