फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Show cause notice to two village development officers

Hardoi News: दो ग्राम विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Sun, 08 Oct 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to two village development officers
हरदोई। आवास योजना में पात्रों को अपात्र बताकर योजना से वंचित करने और गांव के आय-व्यय, विकास, निर्माण व भुगतान से जुड़े अभिलेख प्राप्त न कराने पर दो ग्राम विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। लापरवाही व मनमानी पर जिला विकास अधिकारी ने नोटिस पर तीन दिन में साक्ष्य सहित जवाब मांगा है। चेतावनी दी है कि उत्तर संतोषजनक व साक्ष्य सहित न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीडीओ अरविंद कुमार ने कोथावां में तैनात ग्राम विकास अधिकारी संतोष कुमार को जारी नोटिस में कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में इजराइल, उर्मिला व साधना के पात्र होने के बाद भी अपात्र बताकर योजना के लाभ से वंचित किया गया है। पात्रों को आवास न देकर बाद उनके केस रिमांड किए गए हैं। इससे योजना को उद्देश्यों भटकाने और पात्रों को वंचित किए जाने की मनमानी की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने भरावन में तैनात ग्राम विकास अधिकारी जागेश्वर प्रसाद को भी नोटिस जारी की है। इन पर आरोप है कि जागेश्वर प्रसाद आदेश के बावजूद भी एक माह 10 दिन बाद भी जांच के लिए अभिलेख प्राप्त नहीं कराए हैं। गांव निवासी माेनू पुत्र रामप्रसाद के शिकायती पत्र पर ग्राम पंचायत कुकरा के वित्तीय वर्ष 2021-22 व 2022-23 के विकास, निर्माण, भुगतान व आय-व्यय की जांच कराई जानी है। डीडीओ ने भरावन व कोथावां बीडीओ को जिम्मेदारी सौंपी है कि वह अपने-अपने ब्लाॅक के ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस प्राप्त कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed