फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shorty eat hot food

छोटू खाएगा गरमा गरम भोजन

Sun, 06 Sep 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sun, 06 Sep 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shorty eat hot food

बच्चों को गरमागरम भोजन स्वयं सेवी संस्थाओं के हाथ

विज्ञापन
में जाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में महज एक वर्ष के अंदर ही एनजीओ के माध्यम से हाटकुक्ड खिलाने की प्रक्रिया बंद हो गई और अब फिर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर हाटकुक्ड बनाने को स्वीकृति मिल गई है।

केंद्र पर ही गरमागरम भोजन बीते माह से बनाया जाने लगा है। जिसको लेकर एक बार फिर आंगनबाड़ी केंद्रों पर हाटकुक्ड बनाने को धनराशि भेज दी गई है। इस बाबत ब्लाक परियोजना के अधिकारियों को धनराशि का आहरण करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

ञात हो कि बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष तक बच्चों को गरमागरम भोजन खाने को दिया जाता है। हाटकुक्ड बच्चों को वैसे तो केंद्रों पर ही बनाकर दिया जाता था, पर करीब डेढ़ वर्ष पहले निदेशक ने गुणवत्ता सुधारने को एनजीओ के माध्यम से हाटकुक्ड बच्चों को देने के निर्देश दिए।

जिले में भी करीब नौ संस्थाओं के माध्यम से 20 परियोजनाओं के अंतर्गत 2.92 लाख से अधिक बच्चों को भोजन दिया गया, पर कुछ ही माह बाद एनजीओ द्वारा अनियमितताएं की जाने लगीं और फर्जी संख्या दिखाकर सरकारी धनराशि में चूना लगाया जाने लगा।

ऐसे में परिणाम यह हुआ कि एक वर्ष तक हाटकुक्ड एनजीओ के माध्यम से चलने के बाद जनवरी-15 से बंद कर दी गई। जिसके बाद से केंद्रों पर भी हाटकुक्ड बनना शुरू नहीं हुआ और बच्चों को भूखे पेट ही लौटना पड़ रहा था, पर छह माह बाद दोबारा केंद्र पर ही भोजन बनाने के निर्देश दिए गए।

अगस्त माह में तो सभी केंद्रों पर धनराशि नहीं गई, पर अब सितंबर माह के लिए जनपद को 1,29,46,588 रुपये दे दिए गए हैं और जारी की गई धनराशि का ब्लाकवार आवंटन भी कर दिया गया है। इसके अलावा सीडीपीओ को पत्र जारी कर धनराशि का आहरण कर भोजन बनवाने का आदेश दिया गया है।

उध्ार, डीपीअाे प्रकाश्ा कुमार ने बताया कि हाटकुक्ड भोजन के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है और सीडीपीओ को आहरण करने के निर्देश दे दिए गए हैं।  भोजन बनवाने की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed