फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shopper manipulated in Czech swindle of the 1.57 lakh

चेक में छेड़छाड़ कर दुकादार से 1.57 लाख की ठगी

Sun, 21 Feb 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 21 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Shopper manipulated in Czech swindle of the 1.57 lakh
पिहानी के एक दुकानदार से आंध्रा बैंक का एटीएम लगाने के नाम पर 1.57 लाख रुपये की ठगी हो गई। इस पूरे प्रकरण में बैंक आफ इंडिया की पिहानी शाखा भी सवालों के घेरे में है। अकाउंट पेयी चेक का नकद में भुगतान किए जाने को लेकर पीड़ित ने बैंक प्रबंधक, कैशियर समेत तीन के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


नगर के मुरीदखानी मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार नगर पालिका कार्यालय के सामने इलेक्ट्रानिक्स की दुकान हैं। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर 16 फरवरी को एक काल आई जिसमें बोलने वाले एक व्यक्ति ने खुद को आंध्रा बैंक का कर्मचारी बताते हुए उनसे पूछा था कि क्या वह अपने यहां आंध्रा बैंक का स्वैपिंग एटीएम लगवाना चाहते हैं। फिर 19 फरवरी को उनके पास एक व्यक्ति आया, जिसने खुद को आंध्रा बैंक की कर्मी बताते हुए जरूरी कागजात के रूप में पहचान पत्र, बैंक स्टेटमेंट और पांच-पांच सौ रुपये की चेेक मांगी। उसने शेष कागजात देने के साथ जब चेक भरनी चाही तो व्यक्ति ने नाम गलत न हो जाने को कह कर उससे चेक स्वयं भर लेने की बात कही।
विज्ञापन


उसने चेेक पर अकाउंट पेयी का चिन्ह लगा दिया था। इसके बाद शाम को उसके पास मोबाइल फोन पर अकांउट से 1.57 लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। वह बैंक गया जहां पर उसने चेक देखी तो बैंक के नाम की जगह सुखवीर लिखा हुआ था। चेक पर छेड़छाड़ करते हुए अकांउट पेयी के निशान को भी मिटाने की कोशिश की गई थी। इसके अलावा धनराशि पांच सौ के स्थान पर 1.57 लाख रुपये दर्ज की गई। पीड़ित ने पूरे प्रकरण में बैंक जिम्मेदारों पर भी सवाल उठाते हुए पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बैंक प्रबधंक रंजीत बोस, कैशियर एसके तिवारी व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस मामले में शाखा प्रबधंक रंजीत बोस ने पीड़ित की ओर से कोई लिखित सूचना होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed