{"_id":"67dafef26d86cf60df0eed2f","slug":"shashank-got-10th-rank-in-all-india-in-gate-exam-hardoi-news-c-213-1-hra1001-128411-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गेट की परीक्षा में शशांक ने ऑल इंडिया में 10वीं रैंक प्राप्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गेट की परीक्षा में शशांक ने ऑल इंडिया में 10वीं रैंक प्राप्त की
विज्ञापन
हरदोई। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी हो गया। परीक्षा में शशांक वाजपेयी ने ऑल इंडिया में 10वीं रैंक हासिल की है। ऑल इंडिया 10वीं रैंक आने से परिवारीजनों में खुशी है और शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दीं।
शशांक हरदोई राजकीय इंटर काॅलेज के भौतिक विज्ञान विषय के प्रवक्ता सुधाकर वाजपेयी के छोटे पुत्र हैं। बताया कि हाईस्कूल परीक्षा सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से वर्ष 2018 और इंटरमीडिएट परीक्षा राजकीय इंटर काॅलेज से वर्ष 2020 में पास की थी। इंटरमीडिएट में जनपद की मेरिट में तीसरा स्थान पाया था। इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र, टेबलेट और 21,000 रुपये से सम्मानित किया था।
बताया कि इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस पास कर अमेठी में जायस के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। शशांक की सफलता पर मां आशा वाजपेयी, बड़े भाई कौस्तुभ वाजपेयी समेत परिवारीजनों ने खुशी जाहिर की है। आईआईटी में इंजीनियरिंग परास्नातक कोर्स में प्रवेश के लिए गेट परीक्षा आईआईटी रुड़की में हुई थी।