फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   several prominent leader losers in elections

हनक मात खाई, डीडीसी में दिग्गज धड़ाम

Tue, 03 Nov 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 03 Nov 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
several prominent leader losers in elections

जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हनक से बिल्कुल दूर दिखा। कहीं सत्ता को पीछे छोड़ अन्य दल समर्थित प्रत्याशी आगे दौड़ता नजर आया तो कहीं नए नवेले चेहरे दिग्गजों को परास्त कर बाजी मार  ले गए। परिणामों को देखने के बाद अच्छे-अच्छे जनता की राय के आगे धड़ाम नजर आए।

विज्ञापन


सोमवार को जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मतों को लेकर गणना रविवार को पूरे दिन के बाद रात भर जारी रही। मंगलवार सुबह आठ बजे के बाद से रुझान आने लगे।
विज्ञापन


जिला पंचायत सीटों के परिणामों की बात करें तो टड़ियावां प्रथम पर कामिनी अग्रवाल 14671 वोट पाकर विजयी रहीं तो प्रतिद्वंद्वी पूजा सिंह को 8971 वोट मिले वह दूसरे नंबर पर रहीं। टड़ियावंा द्वितीय पर ज्योति 7884 विजेता व राजेश सिंह 4253 उपविजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टड़ियावां तृतीय पर अजरा 3228 विजेता व सरस्वती 3059 उपविजेता रही। टड़ियावंा चतुर्थ पर पूनम 3157 व उपविजेता मनोरमा 2692 रही। हरियावंा प्रथम पर नीलम 5344 व मीना वर्मा 4909, हरियावां द्वितीय पर राजीव कुमार सिंह टेनी 7828 व पारुल दीक्षित 7121, हरियावंा तृतीय पर शशी कुमारी 6622 व प्रसून 6204, शाहाबाद प्रथम पर अंशु अवस्थी 2464 व आशा देवी 2307, द्वितीय पर रामश्री 3158 व दुर्गेशवती 2000 मत पाईं।

 तृतीय पर लालाराम 6540 व विमलेश बाबू 4767, चतुर्थ पर सुखराम 3634 व सुखदेव 3289, भरखनी द्वितीय पर प्रदीप कुमार सिंह 6570 व माधुरी देवी 4691, तृतीय पर बीना देवी 5058 व नीतू 3509, चतुर्थ पर विजेता निर्मला देवी 4737 व उपविजेता सुरजीत 2934 रहे।

इसी क्रम में सांडी प्रथम पर महेंद्र प्रताप सिंह 6543 व स्वदेश 6488, द्वितीय पर अनीता यादव 8117 व मुन्नी देवी 4885, तृतीय पर मंजू राजपूत 5193 व अर्चना देवी 4984 , सुरसा द्वितीय पर कांती देवी 4307 व मालती देवी 4166, तृतीय पर ओमेंद्र कुमार 5526 व नेतम भारती 4394, चतुर्थ पर जयराम 9611 व दिनेश कुमार 6500 वोट मिले।

माधौगंज प्रथम पर रवींद्र कुमार 5023 व विमल कुमार 4445, द्वितीय पर पंकज 7068 व रावेंद्र कुमार 4714, तृतीय पर हरीश्चंद्र 8183 व रमेश कुमार 4459, चतुर्थ पर जाहिदाबानो 3991 व राधा 3550, मल्लावां प्रथम पर सुल्तान सिंह 4507, विमल सिंह पटेल 3789, द्वितीय पर पुष्पा देवी 6696 व अखिलेश 6696 एवं तृतीय सीट पर विजेता अरविंद को 6225 एवं उपविजेता सीमा को 4332 वोट मिले।

अहिरोरी प्रथम से मो. अयूब 3404 विजेता व उपविजेता गयादीन 3358, अहिरोरी द्वितीय सरोजनी पाल 6624 व मोहम्मद हसीब 3994, तृतीय पर अनूप कुमार 3095 व अशोक कुमार 2816, चतुर्थ पर मंजू लता 4243 व गंगा देई 2997, पंचम सीट पर आरती देवी 5285 पाकर विजेता रही जबकि 4560 मत पाकर मीना उपविजेता रही।

टोडरपुर प्रथम से विद्यासागर, द्वितीय से मुनेश्वर बख्श सिंह, तृतीय पर गीता, चतुर्थ पर राजेश्वरी विजयी हुई हैं। हरपालपुर प्रथम से जयदेवी, द्वितीय पर मीरा देवी, तृतीय पर रामसिंह, बेंहदर प्रथम पर ललित गौतम, द्वितीय पर गजराज वर्मा एवं तृतीय पर परशुराम चौरसिया विजयी हुए हैं।

पिहानी में सोनू, प्रमोद दिलीप, अनीता जीते
पिहानी में लंबी उठापटक के बाद पिहानी प्रथम से सोनू भारती, द्वितीय से प्रमोद कुमार, तृतीय से दिलीप कुमार मिश्रा व पिहानी चतुर्थ से अनीता वर्मा ने जीत दर्ज की। पिहानी द्वितीय और तृतीय सीटों पर आगे चलने वाले उम्मीदवार आखिरी चरणों में पिछड़ते गए।

पिहानी प्रथम और चतुर्थ सीट से लंबी बढ़त लेकर चले प्रत्याशियों ने जीत कर ही दम लिया। पिहानी प्रथम से सोनू भारतीय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामसागर को 940 वोटों से शिकस्त दी। पिहानी द्वितीय सीट पर प्रमोद कुमार ने सत्य कुमार सिंह गोपी को 760 वोटों से हराया।

पिहानी तृतीय से दिलीप कुमार मिश्रा ने अपने इंसान अली को 1150 मतों से शिकस्त दी। चतुर्थ से अनीता वर्मा पत्नी सुधीर कुमार वर्मा ने कुलप्रिया गौतम को 565 वोटों से चुनाव हराया। सोनू भारती 5095, प्रमोद कुमार 4957 दिलीप कुमार को 4433, अनीता को 4326 वोट मिले

दूसरी बार लालाराम ने फहराया परचम
शाहाबाद में जिला पंचायत पद के चुनाव में शाहाबाद तृतीय से प्रत्याशी लालाराम राजपूत लगातार दूसरी बार विजय हासिल की है। उन्होंने सपा के विधानसभा अध्यक्ष विमलेश लोधी को 1773 मतों से शिकस्त दी है।


भरखनी में विमल, दीपू, बीना को मिला ताज
पाली में जिला पंचायत भरखनी प्रथम सीट पर एमएलसी अशोक बाजपेयी के निकटस्थ वरिष्ठ सपा नेता विमल मिश्रा ने 774 वोटों से जीत हासिल की तो वहीं भरखनी द्वितीय से प्रदीप कुमार सिंह ने 1919 वोटों से जीत हासिल की । भरखनी तृतीय वरिष्ठ भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह की पत्नी बीना देवी ने 1549 मतों से जीत हासिल की ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed