{"_id":"6b071a308f1d61874f0336df","slug":"warning-boards-should-be-installed-at-black-spots-to-prevent-accidents-caused-by-fog-hardoi-news-c-12-1-knp1014-1723541-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कोहरे से हादसे रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट पर लगवाए जाएं चेतावनी बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कोहरे से हादसे रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट पर लगवाए जाएं चेतावनी बोर्ड
विज्ञापन
हरदोई। कोहरा और सर्दियों के दृष्टिगत मार्गों के ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना बहुल स्थलों पर हादसों को रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड लगवाए जाएं। जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों से कहा कि अभियान चलाकर वाहनों में अधिक से अधिक रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं।
डीएम ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सड़क सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। दुर्घटना संभावित स्थलों पर रंबल स्ट्रिप, चेतावनी और दिशा सूचक साइनबोर्ड और रोड मार्किंग आदि की व्यवस्था प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं से सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों की जानकारी ली। निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय में पूरे कराएं। लापरवाही न बरती जाए। कहा कि टोल प्लाजा पर ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की जांच करें और उन पर रिफ्लेक्टर लगवाएं। चीनी मिलों के सहयोग से गन्ना ढुलाई और धान ढुलाई में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर भी रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं। बैठक में एडीएम न्यायिक राजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जाम पर जाहिर की नाराजगी, कहा- प्रमुख कारणों को तलाशें अधिकारी
डीएम ने जाम की समस्या पर नाराजगी जाहिर की। जाम के कारणों को चिह्नित कर स्थायी समाधान के निर्देश दिए। कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात का संचालन सुचारु रखा जाए। अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जाए। ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए। स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में यातायात व्यवस्था ऐसी हो कि आमजन को जाम का सामना न करना पड़े।