Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth dies after being struck by a train beyond the Sutena railway crossing

Hardoi News: सुटेना रेलवे फाटक के आगे ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 25 Nov 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being struck by a train beyond the Sutena railway crossing
फोटो- 33- नि​खिल जायसवाल। फाइल फोटो
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-बरेली रेल मार्ग पर सुटेना रेलवे फाटक के आगे सुजानपुर गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के समसपुर निवासी निखिल जायसवाल (19) का शव मंगलवार की शाम को रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत पड़े होने की सूचना मिली। पिता सुनील ने बताया कि निखिल घर से किन परिस्थितियों में निकला था और रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है। निखिल चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed