फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seven crore retail traders affected by online business: Kanchal

ऑनलाइन व्यवसाय से सात करोड़ खुदरा व्यापारी प्रभावित : कंछल

Thu, 17 Aug 2023 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Seven crore retail traders affected by online business: Kanchal
शाहाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा है कि ऑनलाइन व्यवसाय में 100 कार्पाेरेट घराने ट्रेडिंग का कारोबार कर रहे हैं। इस कारण देश के सात करोड़ खुदरा व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। आने वाले दिनों में ऑनलाइन कारोबार का देश की अर्थव्यवस्था पर घातक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने भ्रष्टाचार पांच गुना बढ़ जाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

कस्बे के बस अड्डे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में बनवारी लाल कंछल ने कहा कि ऑनलाइन व्यवसाय का पुतला दहन 12 सितंबर को जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। 21 नवंबर को पूरे प्रदेश में व्यापारी दुकानें बंद रखेंगे। व्यापारी नेता ने कहा कि आयकर छूट तीन लाख से बढ़ाकर चार लाख करने, आयकर दाता व्यापारियों को विदेशों की तरह शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराने के बारे में भी निर्णय होना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों को जीएसटी विभाग की ओर से आईकार्ड जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

20 व्यापारियों को विधान परिषद में भेजे जाने, टोल प्लाजा की दरें कम करने और व्यापारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने बताया कि महंगाई बढ़ी है और भ्रष्टाचार में पांच गुना इजाफा हुआ है। पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता, नगर अध्यक्ष आशीषगुप्ता, महामंत्री अवनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed