फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Self-census of 12.70 lakh houses to begin today, details to be recorded on HLO app

Hardoi News: 12.70 लाख मकानों की आज से होगी स्व-गणना, एचएलओ एप पर दर्ज होगा विवरण

Wed, 06 May 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Self-census of 12.70 lakh houses to begin today, details to be recorded on HLO app
फोटो 21 : कलक्ट्रेट भवन। संवाद
हरदोई। जनगणना 2027 के प्रथम चरण में आज से जिले के करीब 12.70 लाख मकानों की स्व-गणना शुरू हो जाएगी। यह स्व-गणना 21 मई तक चलेगी। इसमें कोई भी व्यक्ति हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (एचएलओ) एप पर विवरण दर्ज कर सकेगा। विवेकानंद सभागार में बृहस्पतिवार को स्व-गणना की कार्यशाला होगी। इसमें जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में सात मई से 21 मई तक मकानों का एचएलओ एप पर सूचीकरण होगा। इसमें मकान स्वामी अपने आप गणना कर सकेंगे। स्व-गणना के साथ ही प्रशासन की तरफ से प्रगणक और सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं स्व-गणना के लिए सभी कार्यालयाध्यक्ष, नामित नोडल अधिकारियों को विभागीय कर्मचारियों के साथ कार्यशाला में शामिल होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

स्व-गणना में भाग लेने के लिए भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल (se.census.gov.in) से एंड्रायड मोबाइल में एचएलओ एप इंस्टाल करें। मोबाइल नंबर से ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें। इसके बाद राज्य में उत्तर प्रदेश चुनें फिर जिला और स्थानीय विवरण भरें। इसके बाद डिजिटल मानचित्र आएगा इस पर अपने घर का स्थान चिह्नित करना होगा। मकान और परिवार से संबंधित जानकारी भरें। जानकारी दर्ज करते ही एक आईडी मिलेगी इसे सुरक्षित रखना होगा और प्रगणक के आने पर आईडी दिखाएं और जानकारी की पुष्टि करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जनगणना के लिए 7,705 प्रगणक ब्लॉक में लगाए गए 9,751 कर्मचारी
जनगणना 2027 में काम आसानी से सही-सही कराए जाने के लिए जनगणना निदेशालय की तरफ से दी गई व्यवस्था में जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों को ब्लॉकों में बांटा गया है। एक प्रगणक ब्लॉक को 150-180 मकान या 750-800 की आबादी पर तय किया गया है। इन अनुपात में ब्लॉक का निर्धारण किया गया है। इससे जिले में 7,705 ब्लॉक में जनगणना का काम होगा। जनगणना के लिए प्रत्येक ब्लाॅक में एक-एक प्रगणक लगाया गया है। वहीं काम की निगरानी के लिए 1,267 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। रिजर्व में भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जनगणना में कुल 9,751 कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है।

-------
जनगणना के लिए तहसील और निकायों में बनाए गए प्रगणक ब्लॉक पर एक नजर :

तहसील/निकाय का नाम : प्रगणक ब्लॉक
. तहसील शाहाबाद : 1,197
. नगर पालिका शाहाबाद : 182
. नगर पालिका पिहानी : 61
. तहसील सवायजपुर : 931
. नगर पंचायत पाली : 41
. तहसील सदर : 1,826
. नगर पंचायत गोपामऊ : 29
. नगर पालिका हरदोई : 354
. तहसील बिलग्राम : 1,062
. नगर पालिका सांडी : 50
. नगर पालिका बिलग्राम : 58
. नगर पंचायत माधौगंज : 23
. नगर पालिका मल्लावां : 70
. नगर पंचायत कुरसठ : 10
. तहसील संडीला : 1,631
. नगर पंचायत कछौना पतसेनी : 28
. नगर पंचायत बेनीगंज : 21
. नगर पालिका संडीला : 131
---
जनगणना 2027 का काम आज से शुरू हो जाएगा। जनगणना में स्व-गणना की प्रक्रिया हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन एप पर शुरू होगी। इसमें कोई भी व्यक्ति अपने मकान को सूचीबद्ध किए जाने के साथ ही एप पर पूछे जाने वाले 34 सवालों के जवाब देकर जानकारी को सही-सही और शुद्ध दर्ज कर सकेंगे। जनप्रतिनिधियों, आमजन से अपील है कि वह स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी निभाएं और जनगणना के डेटा को शुद्ध रूप से तैयार किए जाने में योगदान दें। -अनुनय झा, प्रमुख जनगणना अधिकारी

फोटो 21 : कलक्ट्रेट भवन। संवाद

फोटो 21 : कलक्ट्रेट भवन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed