फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Search for opportunities along with crisis: Dr. Manish

संकट ही साथ आज नवीन अवसर पर दिखाई दे रहे हैं- डॉ. मनीष

Mon, 18 May 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Search for opportunities along with crisis: Dr. Manish
कस्बे के राजकीय महाविद्यालय एवं राजकीय महाविद्यालय कुचलाई की ओर से सोमवार को कोविड-19 चुनौतियां और संभावनाएं विषयक राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप मेें शिरकत करते हुए विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज, लखनऊ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने कोरोना महामारी के दौरान बचाव और लॉकडाउन के पालन में घर पर समय बिताने के विषय पर उपयोगी जानकारी दी। साथ ही कहा कि हमलोगों को संकट के समय ही अवसरों की तलाश करनी चाहिए।
विज्ञापन

दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्यों का प्रोफेसर विवेक तिवारी व डॉ. अजय कुमार सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया। वेबीनार के सचिव डॉ. गगन कुमार ने सभी का परिचय कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि यह विचारणीय है कि इस महामारी को एक अवसर के रूप में कैसे बदला जाए। सभी को इस पर काम करना चाहिए। किंग जॉर्ज चिकित्सा विवि लखनऊ में पैथोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. माला सागर ने कहा कि इस चुनौती से हमें सीख लेने की जरूरत है।
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली के प्रोफेसर क्रांति कुमार व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के प्रोफेसर डॉ. सुभाष कुमार यादव एवं यूनुस अख्तर, राजकीय महाविद्यालय हरदा मध्य प्रदेश के इतिहास के प्रोफेसर सीपी गुप्ता और डॉ. अमित गोयल ने भी विचार व्यक्त किए।
वेबीनार में शोधार्थियों एवं प्राध्यापकों ने अपने शोध भी पत्र प्रस्तुत किए। सहसंयोजक प्रो. कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी का आभार जताया। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, देश के विभिन्न भागों से प्राध्यापकों एवं छात्रों ने जूम ऐप के माध्यम से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर भी किया गया। संचालन संयोजक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विवेक तिवारी ने कार्यक्रम का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed