{"_id":"587a6aa44f1c1b5724ba8982","slug":"sdm-raided-the-raw-liquor-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने छापा मार कच्ची शराब बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने छापा मार कच्ची शराब बरामद की
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
कंजड़पुरवा में शराब बरामद करने के दौरान एसडीएम वंदना त्रिवेदी व तहसीलदार राजेश चौरसिया।
- फोटो : amarujala
सवायजपुर। लोनार थाना क्षेत्र के कंजड़ पुरवा गांव में शनिवार को एसडीएम वंदना त्रिवेदी की अगुवाई में कच्ची शराब के कारोबारियाें के खिलाफ अभियान चलाया गया। छापामारी में गांव में 40 लीटर कच्ची शराब और करीब 400 लीटर लहन बरामद किया।
विज्ञापन
छापामार अभियान से कच्ची शराब के कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही। अभियान केे दौरान तहसीलदार राजेश चौरसिया व पुलिस बल मौजूद रहा।
माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के कंजड़पुरवा गांव में छापामार कर कच्ची शराब बरामद करके लहन नष्ट किया गया। थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने पीएसी के साथ क्षेत्र के दौलतयारपुर व कंजड़पुरवा में छापा मारा था। इस दौरान शराब बनाने के उपकरण भी नष्ट कर दिए गए।
विज्ञापन