फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sapa ki uplabdiya jan-jan tak pahuchyge karkarta

सपा पदाधिकारियों को वितरित हुईं अखिलेश की वार्ता के अंश

Fri, 10 Jul 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
sapa ki uplabdiya jan-jan tak pahuchyge karkarta
फोटो-13- सपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जनहित क? - फोटो : HARDOI
हरदोई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश की वार्ताओं के अंश की प्रतियां जन-जन तक पहुंचाना शुरू कर दिया है। इसमें सपा की उपलब्धियां और भाजपा की नाकामियां बताई गईं हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में इसका वितरण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा निर्देशित किया गया था कि जिले के समस्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सार गर्भित वार्ता की प्रतियां वितरित कराईं जाएं ताकि उनके साथ साथ जनता को भी तथ्यों की जानकारी हो सके। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रमुख समाचार पत्रों के प्रतिनिधि के साथ विशेष वार्ता के अंश की प्रतियां वितरित की गईं।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि अमर उजाला अखबार से बातचीत में सपा सुप्रीमों ने कहा कि सरकार ने कोरोना के नाम पर जनता को डराया। सरकार ने अस्पतालों की क्षमता नहीं बढ़ाई। सरकार बताए उसने कितने मेडिकल कॉलेज बनाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाकडाउन में गरीब मजदूरों को खाना खिलाया, राशन सामग्री उपलब्ध कराई, उन्हें घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, धर्मवीर यादव, अमित सिंह मीतू , प्रदीप राजवंशी , नीरज अवस्थी , प्रशांत मिश्रा , सईद अहमद, पासी जयवीर सिंह , धीरज अर्कवंशी, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed