फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sandila Rajbaha will be restored with two crores

Hardoi News: दो करोड़ से संडीला रजबहा की होगी पुनर्स्थापना

Sun, 22 Jun 2025 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Sandila Rajbaha will be restored with two crores
हरदोई। शासन ने किसानों को सिंचाई सुविधा के साथ ही शारदा नहर विभाग की भूमि के सीमांकन पर भी ध्यान दिया है। शासन ने सिंचाई और जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता के प्रस्ताव पर संडीला रजबहा की पुनर्स्थापना और भूमि के सीमांकन के लिए दो करोड़ से अधिक रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

सिंचाई और जल संसाधन विभाग ने नहरों, रजबहों और माइनर की पुनर्स्थापना और साफ-सफाई पर ध्यान दिया है। किसानों को निशुल्क सिंचाई की सुविधा दी गई है। खरीफ फसलों का सीजन चल रहा है। खरीफ की मुख्य फसल धान के लिए पानी की अधिक आवश्यकता होती है। सिंचाई विभाग ने जिले में निकले करीब 25 किलोमीटर लंबाई वाले संडीला रजबहा की पुनर्स्थापना और भूमि सीमांकन का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन

जिले के प्रस्ताव पर तकनीकी स्वीकृति के साथ ही प्रमुख अभियंता ने 19 मई को प्रस्ताव वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति के लिए शासन में भेजा। शासन ने प्रस्ताव के परीक्षण के बाद प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी है। शासन के संयुक्त सचिव रमाकांत वर्मा ने स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा कि तीन करोड़ के प्रस्ताव पर शासन ने दो करोड़, 29 लाख, 86 हजार रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति चालू वित्तीय वर्ष में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने स्वीकृति के साथ ही रुपये भी दे दिए हैं। इससे जल्द ही प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम भी शुरू कराए जाने की उम्मीद है। संडीला रजबहा की पुनर्स्थापना और भूमि सीमांकन से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की सुविधा में आसानी होगी।

--
शासन ने संडीला रजबहा की पुनर्स्थापना और भूमि सीमांकन की स्वीकृति के साथ रुपये भी दे दिए हैं। शारदा नहर विभाग के माध्यम से काम कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता को काम की प्रक्रिया पूरी कराते हुए समय से गुणवत्तापरक काम कराने के लिए कहा गया है। इससे किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। -सौम्या गुरूरानी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed