{"_id":"5fa8301b8ebc3e9bfc4f7c5e","slug":"saint-deadbody-found-hanged-hardoi-news-knp59325536","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकता मिला आश्रम के पुजारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकता मिला आश्रम के पुजारी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जफरपुर में झंडीदेवी आश्रम के पुजारी का शव परिसर में ही झोपड़ी में फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने किसी से रंजिश की बात से इनकार किया है लेकिन मां ने अज्ञात पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूल रूप से देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुसेला निवासी मदनपाल (40) पुत्र लल्ला तीन साल से हरियावां थाना क्षेत्र के गांव जफरपुर स्थित मंदिर में पूजा पाठ करते थे। मंदिर परिसर में ही झोपड़ी में उन्होंने रसोई बना रखी थी। रविवार को मंदिर में पूजा के लिए गए ग्रामीणों को जब मदनपाल नजर नहीं आए तो छप्पर में जाकर देखा।
वहां उनका शव गमछे से बनाए गए फंदे से लटकता मिला। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर हरियावां पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के परिजनों को जानकारी दी। मृतक की मां सोमवती और भाई रामाधार भी जफरपुर पहुंच गए। मां सोमवती ने अज्ञात लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।