फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Said BJP MLA, farmer and Pradhan upset

Hardoi News: बोले भाजपा विधायक, किसान और प्रधान परेशान

Tue, 14 Mar 2023 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 14 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Said BJP MLA, farmer and Pradhan upset
बोले भाजपा विधायक, किसान और प्रधान परेशान
विज्ञापन


- ब्लॉक परिसर में आयोजित हुई बैठक में राज्यमंत्री नितिन हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गोपामऊ से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने किसानों और प्रधानों के मुद्दे को लेकर हरियावां ब्लॉक में आयोजित बैठक के दौरान टिप्पणी की है। उनका कहना है कि इस सरकार में दो लोग ही परेशान हैं। इनमें पहला किसान है, जो घुमंतू जानवरों से परेशान है और दूसरा प्रधान जो अपने सेकेट्री से परेशान हैं।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार अच्छा काम कर रही है। कहीं पर कोई गलत काम करता है तो उसके विरोध में हम सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हैं लेकिन अब डर लगता है। इसलिए नहीं लिखता हूं।
विज्ञापन

इस बैठक में पहुंचे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य भी जनप्रतिनिधि हैं। उन्हें भी अपने क्षेत्र में काम करने का मौका मिलना चाहिए। इसलिए वह अपने प्रस्ताव लिखकर ब्लाॅक कार्यालय पर दें, ताकि उनके प्रस्तावों को कार्य योजना में शामिल किया जाए। बैठक में खंड विकास अधिकारी सौरभ पांडेय, ब्लॉक प्रमुख रामदयाल, सत्यम सिंह, मुनेंद्र सिंह, सीएचसी प्रभारी राजीव रंजन, मनिंदर सिंह, रामकिशोर कटियार, रामसेवक, मोहित सिंह, रमेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed