फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   safai nirikshak nilambit

एक सफाई निरीक्षक निलंबित, एक को कारण बताओ नोटिस

Mon, 06 Jul 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
safai  nirikshak nilambit
पाली। नगर पंचायत कर्मी की शिकायत पर चेयरमैन दीपा अवस्थी ने सफाई कर्मचारियों को भड़काने व नगर की सफाई व्यवस्था को प्रभावित करने के आरोप में सफाई निरीक्षक गुलजार खां को निलंबित कर दिया है। वहीं सफाई नायक पवन मिश्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा अवस्थी ने बताया कि पंचायत कर्मी मुकेश कुमार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि सफाई नायक गुलजार खां व पवन मिश्र ने शराब पीकर 20 जून को नलकूप संख्या 3 पर 25-30 सफाई कर्मचारियों को बुलाया और सभी को नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ भड़काया। जिसके कारण नगर की सफाई की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। बताया गया कि दोनों कर्मचारी इससे पहले भी शराब पीकर कार्यालय आ चुके हैं, जिसके चलते उन्हें मौखिक चेतावनी दी गई थी। चेयरमैन ने बताया कि इसका संज्ञान लेते हुए सफाई नायक गुलजार को निलंबित कर दिया गया, जबकि सफाई नायक पवन मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ईओ अवनीश चंद्र शुक्ल ने बताया कि शिकायतकर्ता मुकेश कुमार को साक्ष्य प्रस्तुत करने समेत सफाई निरीक्षक, नायक को 15 दिन में कार्यालय में पक्ष रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed