फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Harpalpur Car Accident, Palia Village Accident, Hardoi Road Accident, WagonR Accident, Ramnath Death, Harpalpu

हरदोई: बेकाबू कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, भागते समय दो और को किया घायल; हालत गंभीर

Mon, 07 Sep 2026 06:34 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 07 Sep 2026 06:34 PM IST
सार

Hardoi News: कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव में सोमवार को तेज रफ्तार वैगनॉर कार ने बाइक सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अधेड़ को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भागने लगा तो रास्ते में उसने दो और लोगों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Harpalpur Car Accident, Palia Village Accident, Hardoi Road Accident, WagonR Accident, Ramnath Death, Harpalpu
मृतक की बेटी व परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने पीछा कर चालक और कार को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अरवल थानाक्षेत्र के नाऊपुरवा निवासी रामनाथ (48) खेती करते थे। सोमवार को वह बाइक से पलिया बाजार स्थित जनसेवा केंद्र पर ट्रैक्टर की किस्त जमा करने जा रहे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान सामने से आई तेज रफ्तार वैगनॉर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामनाथ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से रामनाथ को हरपालपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Harpalpur Car Accident, Palia Village Accident, Hardoi Road Accident, WagonR Accident, Ramnath Death, Harpalpu
फाइल फोटो रामनाथ - फोटो : amar ujala

भागते समय दो और लोगों को मारी टक्कर

रामनाथ को टक्कर मारने के बाद चालक ने कार रोकने के बजाय उसे और तेज दौड़ा दिया। इसी दौरान कार ने पलिया निवासी सुधीर (38) और गांव निवासी राम नरेश (62) को भी टक्कर मार दी। सुधीर बाइक से गैस सिलिंडर लेने जा रहे थे, जबकि राम नरेश सब्जी खरीदने निकले थे। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें पलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

लगातार टक्कर मारने के बाद कार लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। कार समेत चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल संदीप शुक्ला ने बताया कि कार पकड़ ली गई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed