फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ruckus,hardoi news,panchyat election,sikori,fierce stone

प।चायत चुनाव की रंजिश में सिकरोरी में बवाल, जमकर पथराव

Sat, 17 Apr 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
ruckus,hardoi news,panchyat election,sikori,fierce stone
ोटो-18-सिकरोरी में पथराव के बाद सड़क पर पड़े पत्थर। संवाद - फोटो : HARDOI
भरावन। पंचायत चुनाव का मतदान होने के बाद अब चुनावी रंजिश में घटनाएं हो रही हैं। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरोरी में पंचायत चुनाव की रंजिश में शुक्रवार रात लगभग तीन घंटे तक बवाल हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान जमकर पथराव हुआ, चार चौपहिया वाहन तोड़ दिए गए और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर 16 लोगों को नामजद करते हुए दो सौ अज्ञात लोगों पर भी बलवा, आगजनी, लूट, घर में घुसकर पीटने की रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

भरावन विकास खंड की ग्राम पंचायत सिकरोरी में प्रधान का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। पूर्व प्रधान सिकरोरी निवासी हरिकरन नाथ द्विवेदी ने अपने समर्थक दीन दयाल यादव को प्रधान पद के लिए प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवर्तमान ग्राम प्रधान पिंकू ने सिकरोरी निवासी सुनील जायसवाल को प्रधान पद के लिए खड़ा किया था। मतदान होने के बाद हार-जीत की गणित ग्रामीण आपस में ही लगा रहे थे।
इस दौरान पिंकू और उसके समर्थकों को लगा कि उनका प्रत्याशी चुनाव हार जाएगा। इस को लेकर शुक्रवार रात लगभग नौ बजे पिंकू ने अपने साथियों के साथ धारदार हथियारों से लैस होकर हरिकरन नाथ द्विवेदी के घर पर धावा बोल दिया।
इसके बाद हरिकरन के समर्थकों के घर पर भी धावा बोल दिया। हरिकरन के समर्थक पंकज, नंद किशोर आदि की दुकानों से 43 हजार रुपये हमलावरों ने लूट कर ले गए। धारदार हथियारों से वार करने के साथ ही जमकर पथराव किया।
घटना में मजूब्बत, साबिर, अंकित, आलोक, खलील घायल हो गए। इन सभी को संडीला सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पर अतरौली थानाध्यक्ष संजीव शर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।
स्थिति नियंत्रण में न आने पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। मौके पर संडीला, कासिमपुर, कछौना आदि थानों की पुलिस भी गांव पहुंची। सीओ बघौली के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव भी मौके पर पहुंच गए।
लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। निवर्तमान प्रधान पिंकू का आरोप है कि सिकरोरी निवासी उनके समर्थकों से प्रतिद्वांदी मारपीट कर रहे थे। इसकी सूचना पर वह लोग सिकरोरी गए थे जहां उन्हें घेर लिया गया।

अतरौली थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि हरिकरन नाथ द्विवेदी की तहरीर पर निवर्तमान प्रधान पिंकू, संजय बाबू, संजीव, कमल, राज उर्फ मटल्लू, वीरपाल, विपनू, नीरज उर्फ टीटू, सधारी , हिम्मत, गोपी, प्रदीप, सोनू, मिंटू , सुनील और श्रवण को नामजद करते हुए दो सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

फोटो-19-पथराव के दौरान क्षतिग्रस्त लग्जरी कार। संवाद

फोटो-19-पथराव के दौरान क्षतिग्रस्त लग्जरी कार। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed