{"_id":"66a53914795535fc6c09f3b5","slug":"rs-45000-taken-in-the-name-of-recovery-of-girl-inspector-suspended-hardoi-news-c-12-1-knp1020-770488-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: युवती की बरामदगी के नाम पर लिए 45,000 रुपये, दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: युवती की बरामदगी के नाम पर लिए 45,000 रुपये, दरोगा निलंबित
विज्ञापन
हरदोई। करीब साढ़े तीन माह पहले गायब युवती की बरामदगी के नाम पर 45,000 रुपये लिए जाने पर एसपी ने कोतवाली मल्लावां में तैनात दरोगा (उप निरीक्षक) को निलंबित कर दिया है। इसी के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि (मिस कंंडक्ट) नोटिस भी जारी किया है। विभाग में हो रही लगातार कार्रवाई से खलबली है।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत की जांच संडीला सीओ से कराई गई। शुक्रवार को सीओ की ओर से दी गई रिपोर्ट में उप निरीक्षक रामलाल सोनकर को दोषी बताया गया। बताया कि उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि कोई भी ऐसा कृत्य न करें, जिससे पुलिस विभाग की छवि खराब हो।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र की एक युवती 15 अप्रैल को घर से बिना बताए चली गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने 17 अप्रैल को भूल भवानीपुर निवासी नीरज के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली और विवेचना दरोगा रामलाल सोनकर को सौंपी। रुपये लेने के बाद भी युवती को बरामद न किए जाने पर पिता ने बुधवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित पिता ने बताया कि पुत्री को बरामद करने के लिए एक जून को गाड़ी किराए पर मंगवाई। इसी गाड़ी से दरोगा बिना महिला सिपाही को साथ लेकर दिल्ली गए। यहां पुत्री की लोकेशन न मिलने की बात कहकर वापस लौट आए।
विज्ञापन
हरदोई। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी राम विलास को भी चार माह से बिना अनुमति के ड्यूटी से गैरहाजिरी पर निलंबित किया गया है। पूरे मामले की प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी अपराध को सौंपी गई है। सात दिन के अंदर जांच रिपोर्ट तथ्यों सहित मांगी गई है। बताया कि मुख्य आरक्षी राम विलास ने पुलिस लाइन में तैनाती के समय 12 मार्च 2024 से तीन दिन का आकस्मिक अवकाश लिया था और यहां से गए थे। इसके बाद अवकाश अवधि समाप्त होने पर भी ड्यूटी पर वापस नहीं आए। 15 मार्च से बिना अनुमति और अवकाश स्वीकृत कराए ही ड्यूटी से गैरहाजिर हैं।