फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rs 3.50 crore will be spent on the construction of two drains and roads

Hardoi News: दो नाले और मार्गों के निर्माण पर खर्च होंगे 3.50 करोड़

Thu, 25 Jul 2024 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Rs 3.50 crore will be spent on the construction of two drains and roads
मल्लावां। ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक का बृहस्पतिवार को आयोजन हुआ। 3.50 करोड़ की लागत से दो नाले और मार्गों के निर्माण के प्रस्ताव पर बैठक में सदस्यों ने सहमति जताई।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख डॉ. गीता वर्मा ने की। विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई। चल रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर जोर दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को कराए जाने का प्रस्ताव दिया। ब्लाॅक प्रमुख ने कहा कि विकास कराने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान भी विकास कार्यों में रुचि लें ताकि, क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य हो सकें।
विज्ञापन

बीडीओ रामकिशोर सिंह ने कार्ययोजना प्रस्तुत की। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने करीब 35 सड़कों के प्रस्ताव दिए। बीडीओ ने बताया कि सड़कों पर करीब तीन करोड़ रुपये व जल निकासी के लिए पुरवावां और पूरनमऊ गांव में 50 लाख रुपये से दो नालों का निर्माण कराया जाएगा। सदस्यों ने सौर्य ऊर्जा, हाईमास्ट लाइट, हैंडपंप लगवाए जाने के प्रस्ताव दिए। स्वास्थ्य, बिजली सहित कई विभागों के कर्मचारियों के बैठक में न आने पर ब्लाॅक प्रमुख ने नाराजगी जाहिर की। एडीओ पंचायत अंकित पटेल, अनुराग पटेल, ललित, मेढ़ेलाल, राममूर्ति सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई। हरदोई सहकारी क्रय विक्रय समिति के बोर्ड की बृहस्पतिवार को बैठक हुई, जिसमें विभागीय कार्य के प्रस्ताव पास किए गए।
सभापति सुशील अवस्थी छोटे महाराज की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एक सोकपिट बनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्व सम्मति से पारित कर दिया गया। इसके अलावा कृष्ण मोहन शुक्ला की ओर से एक दीवान बेड का प्रस्ताव रखा गया, सौरभ सिंह गौर ने सीसी कैमरे का प्रस्ताव किया, जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया।

इसके अलावा जीत बहादुर सिंह की ओर से कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा गया। उप सभापति सत्य पाल सिंह, सदस्य रवि नारायण, सौरभ सिंह गौर, कृष्ण मोहन शुक्ला, अविनाश पांडेय, जीत बहादुर सिंह, कल्लू कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed