फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rs 1.96 crore more received for widening of Nanakganj Grant to Khadra road

Hardoi News: नानकगंज ग्रंट से खदरा मार्ग के चौड़ीकरण को और मिले 1.96 करोड़

Sat, 21 Sep 2024 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.96 crore more received for widening of Nanakganj Grant to Khadra road
हरदोई। एनएच-731 के लखनऊ राेड पर नानकगंज ग्रंट से खदरा गोशाला तक निर्माणाधीन मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के काम में और तेजी आएगी। शासन ने इस मार्ग के लिए दूसरी किस्त में 1,96,04,000 रुपये जारी किए हैं। बजट जारी होने से लोक निर्माण विभाग की ओर से काम में तेजी लाई जाएगी और मार्ग बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा और सहूलियत होगी। इस मार्ग को लोग बाईपास के तौर पर भी प्रयोग में लाते हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग के लिए शासन ने पहली किस्त के तौर पर 3,77,08,000 रुपये जारी किए थे। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से करीब 6.400 किलोमीटर लंबाई में नानकगंज ग्रंट से खदरा गोशाला तक इस मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर काम भी शुरु करा दिया है। बताया गया कि शासन की ओर से इस मार्ग के निर्माण के लिए 14,72,19,000 रुपये की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

नानकगंज ग्रंट से खदरा गोशाला तक मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के काम को कराया जा रहा है। शासन की ओर से दूसरी किस्त जारी किए जाने की जानकारी मिली है। रुपये मिलने से अब काम में और तेजी लाई जा सकेगी। इससे काम को समय से पूरा कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके मिश्रा, अधिशासी अधिकारी पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed