फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rs 14 crore will be spent to get relief from local fault

Hardoi News: लोकल फॉल्ट से राहत दिलाने के लिए खर्च होंगे 14 करोड़ रुपये

Mon, 21 Aug 2023 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Rs 14 crore will be spent to get relief from local fault
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। शहर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उपभोक्ताओं को लोकल फाल्ट के झटके से बचाने के लिए बिजली विभाग 14 करोड़ रुपये खर्च करेगा। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए विभाग ने बिजनेस प्लान तैयार किया है। इस प्लान में 246 कार्याें को शामिल किया गया है। प्लान के हकीकत में तब्दील होने पर 56 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
शहरी क्षेत्र में लगभग 56 हजार उपभोक्ता बिजली विभाग के हैं। जर्जर तारों और पुरानी मशीनों की लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण आए दिन लोकल फाल्ट से बिजली कट जाती है। यूं तो शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश हैं, लेकिन लोकल फाल्ट के कारण ऐसा नहीं हो पाता। विभाग की ओर से शहर के लोगों को राहत देने के लिए बिजनेस प्लान के तहत कार्य योजना बनाई गई है। कार्य योजना को मंजूरी के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

यह होंगें कार्य- विभागीय कार्य योजना में शहर में जर्जर विद्युत पोल को बदलना, जो पोल मरम्मत योग्य हो उनकी मरम्मत कराना, प्रत्येक उपकेंद्र के लिए अलग-अलग बिजली लाइन की व्यवस्था, उपकेंद्र पर लगी मशीनों की मरम्मत व बदलना, विद्युत ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, जर्जर तारों को बदलने के अलावा जिन उपकेंद्र में जल भराव की समस्या हो जाती है और जहां पर चाहरदीवारी आदि नहीं है। वहां पर सिविल वर्क का कार्य कराया जाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बिजनेस प्लान में शहर की आवश्यकता के अनुसार कार्य योजना बनाई गई है, जिसको उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के उपरांत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इससे शहर की बिजली व्यवस्था बेहतर हो जाएगी।
रविंद्र कुमार ढोलका, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed