{"_id":"576c2df94f1c1b5964b496b5","slug":"rojagaar-sevakon-ko-hiraasat-mein-liya","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में नारेबाजी करते रोजगार सेवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमितीकरण की मांग को लेकर लखनऊ में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे रोजगार सेवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। सभी सेवकों को पुलिस लाइन में शाम पांच बजे तक रखा गया। दो महिला सेवकों की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया।
गुरुवार को पुलिस ने जिला मुख्यालय समेत अन्य थानों में कुल 155 रोजगार सेवकों को हिरासत में लिया। इनमें दोपहर करीब 12 बजे बदायूं से दो बसों में सवार होकर जाने वाले 90 रोजगार सेवक भी शामिल हैं। इन बसों से जाने वाले रोजगार सेवक बदायूं जिले के बिसौली और सहसवा ब्लाकों के हैं। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि शासन की तरफ से निर्देश मिले थे, कि लखनऊ में धरना प्रदर्शन के लिए जा रहे रोजगार सेवकों को हिरासत में लिया जाए। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी रोजगार सेवकों को शाम पांच बजे छोड़ दिया गया था।