फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Road repaired, pain of one lakh pedestrians relieved

Hardoi News: मार्ग की हुई मरम्मत, एक लाख राहगीरों का दूर हुआ दर्द

Thu, 21 Sep 2023 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Road repaired, pain of one lakh pedestrians relieved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। करीब एक लाख राहगीरों को प्रतिदिन होने वाली दिक्कत दूर हो गई है। शहर से करीब आठ किमी. की लंबाई में क्षतिग्रस्त लखनऊ मार्ग के गड्ढों को नेशनल हाईवे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने मार्ग को दुरूस्त करा दिया है। एनएचएआई ने यह काम बुधवार रात को शुरू कराते हुए गुरुवार को पूरा कराया है।
राजधानी लखनऊ को जोड़ने के साथ ही शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद आदि जिलों को जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों का लखनऊ रोड पर आना-जाना रहता है। प्रतिदिन औसतन एक लाख राहगीर इस मार्ग से गुजरते हैं।
विज्ञापन

इन राहगीरों को लखनऊ जाते समय लखनऊ चुंगी से ही और लखनऊ से शहर की ओर आने पर नयागांव मुबारकपुर से लखनऊ चुंगी तक का सफर गड्ढों से होकर तय करना पड़ रहा था। गड्ढों से राहगीरों को दर्द के साथ ही वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की समस्या को अमर उजाला ने 13 सितंबर के अंक में प्रमुख से प्रकाशित किया। प्रशासन ने खबर का संज्ञान लेते हुए एनएचएआई के अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को मार्ग के अनुरक्षण के लिए आदेशित किया था।
एनएचएआई की ओर से बुधवार रात को मन्नापुरवा के पास गड्ढों का स्वरूप ले चुके मार्ग को दुरूस्त कराने का काम शुरू कराया गया। गुरुवार तक आठ किमी. की लंबाई में क्षतिग्रस्त हुए मार्ग के जख्मों को दुरूस्त करा लिया गया। इससे राहगीरों का सफर तो अच्छा हो गया और उन्हें गड्ढों के कारण मिलने वाले दर्द व वाहनों को पहुंच रहे नुकसान से भी छुटकारा मिल गया है।
-----------
इंसेट
सिटी मजिस्ट्रेट ने लिया संज्ञान और कराया काम
अमर उजाला में प्रकाशित खबर को विशेष भू-आध्याप्ति अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी ने संज्ञान लिया। उन्होंने खबर की कटिंग के साथ एनएचएआई के अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को मार्ग दुरूस्त कराने के आदेश दिए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कार्यदायी संस्था राज कंट्रक्शन लिमिटेड की ओर से मार्ग को दुरूस्त करा लिया गया और इसकी फोटो के साथ आख्या भी प्राप्त कराई गई है।

-------------
इंसेट
मार्ग पर जलभराव न हो, इसका भी कराया जा रहा प्रबंध
लखनऊ मार्ग पर मन्नापुरवा के पास नई आबादी विकसित हुई है। वैसे तो यहां पर बरसाती पानी के साथ ही घरों से निकलने वाले पानी के लिए हरदोई देहात ग्राम पंचायत की ओर से मार्ग के किनारे नाला भी बनवाया गया है। अतिक्रमण की जद के कारण नाला से पानी समुचित निकासी नहीं हो पा रही थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मार्ग पर जलभराव होने पाए इसके पंचायत के जिम्मेदारों को भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed