फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Road accidents killed two people including students

सड़क हादसों में छात्रा समेत दो लोगों की मौत

Sat, 04 Apr 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 04 Apr 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Road accidents killed two people including students

देहात कोतवाली क्षेत्र में हरियावां मार्ग पर चीनी

विज्ञापन
भरा ट्रक पलट गया। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, चचेरे भाई के साथ बीएससी की परीक्षा देने रही छात्रा की बाइक नील गाय से टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर घायल हो गए।

घायलों को पीएचसी भेजा गया। जहां चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं चचेरे भाई को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बजरिया निवासी भारत का पुत्र लाल बहादुर (45) ट्रक से हरियावां स्थित चीनी मिल से चीनी के बोरे लाद कर हरदोई आ रहा था।

बताया जाता है कि रास्ते में हरियावां-हरदोई मार्ग पर पूरा बहादुर के निकट ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक चालक लाल बहादुर की दबकर मौत हो गई। इस दौरान घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस बाबत मृतक के चचेरे भाई सुशील ने बताया कि उसके सात बच्चे हैं। जिनमें चार पुत्री और तीन पुत्र है। उधर, उन्नाव जिले के थाना बांगरमऊ के मोहल्ला दुबियाना निवासी नेकराम का पुत्र धर्मेंद्र (25) अपने चाचा विजय प्रताप की पुत्री आरती (20) को बीएससी की परीक्षा दिलाने डकौली स्थित परीक्षा केेंद्र पर बाइक से जा रहे थे।

बताया जाता है कि रास्ते में नीलगाय से उसकी बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आस पास के लोगोें ने उसे तत्काल पीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सा प्रभारी डा. अरविंद कुमार मिश्रा ने आरती को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल धर्मेंद्र की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

सूचना पर पहुंचे परिजनों का शव देखते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed