Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rise in respiratory and cough patients due to cold and pollution

Hardoi News: सर्दी और प्रदूषण से बढ़े सांस व खांसी के मरीज

Sun, 15 Nov 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Rise in respiratory and cough patients due to cold and pollution
फोटो- 32- टीबी व चेस्ट रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवम गुप्ता। संवाद - फोटो : 1
हरदोई। तापमान में गिरावट और बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण सांस, खांसी और गले में खराश के मरीजों की परेशानी बढ़ने लगी है। दिवाली के बाद पटाखों का धुआं और पराली जलाने से वातावरण में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। इसके साथ ही सुबह और शाम सर्दी बढ़ने से सांस संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में प्रतिदिन पांच से सात मरीज रोज पहुंच रहे हैं। इनमें बुजुर्गों में सांस फूलने, सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत आ रही है।
विज्ञापन

मौसम में अचानक बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। प्रदूषित हवा में मौजूद बारीक कण सांस के जरिये फेफड़ों तक पहुंचकर परेशानी पैदा कर रहे हैं। पहले की अपेक्षा अब सांस लेने में दिक्कत, लगातार खांसी, सीने में जकड़न और एलर्जी की शिकायतें बढ़ रही हैं। अस्थमा और दमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

टीबी व चेस्ट रोग विभागाध्यक्ष डॉ. शिवम गुप्ता ने बताया कि बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को इस मौसम में अधिक सतर्क रहना चाहिए। सुबह और शाम धुआं व प्रदूषण अधिक होने पर खुले में टहलने और व्यायाम करने से बचें। बहुत जरूरी होने पर मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। घर में धूल और धुआं न करें। अस्थमा के मरीज नियमित रूप से निर्धारित दवाओं और इनहेलर का इस्तेमाल करें। बिना चिकित्सकीय सलाह दवा बंद न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंच रहे मरीज
रोजाना पांच से सात मरीज सांस संबंधी परेशानी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। सथरा निवासी बरकत (70), सोनहार निवासी महेंद्र कुमार (38), पंडितपुरवा निवासी सियाराम सविता (58) और सिविल लाइन निवासी संतोष (37) को सांस लेने में परेशानी और सीने में दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया। ऑक्सीजन और उपचार देकर मरीज को राहत दी गई। किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई और जल्दी छुट्टी दे दी गई।




बचाव के लिए अपनाएं सावधानियां
. अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।

. पराली जलाने वाले क्षेत्रों, धुएं, धूल-मिट्टी, धूम्रपान और अन्य प्रदूषण वाले स्थानों पर जाने से बचें।

. आवश्यक कार्य से बाहर जाना पड़े तो पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें।

. अस्थमा, सीओपीडी या अन्य श्वसन संबंधी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति निर्धारित दवाएं खाएं।

. हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित विशेष सावधानी बरतें।

. स्वस्थ व्यक्ति भी संक्रमण से बचाव करें, मास्क का प्रयोग करें।

. धूम्रपान और तंबाकू का सेवन न करें, श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।


लगातार खांसी, सांस फूलने, सीने में जकड़न या सांस लेने में किसी प्रकार की परेशानी महसूस होती है तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें। समय रहते चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। सांस लेने में गंभीर परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। -डॉ. शिवम गुप्ता,

विभागाध्यक्ष, टीबी एवं चेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed