फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rifle and gun license of two people canceled

Hardoi News: दो लोगों के राइफल और बंदूक का लाइसेंस निरस्त

Wed, 22 Feb 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 22 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rifle and gun license of two people canceled
हरदोई। आपराधिक प्रवृत्ति के दो लोगों के डीएम ने अलग-अलग मामलों में एक राइफल और बंदूक का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। उन्होंने हरियावां और टड़ियावां के थानाध्यक्ष को आदेशित किया है कि वह आरोपियों के शस्त्र और लाइसेंस कब्जे में लेकर मालखाने में जमा कराएं।
विज्ञापन

डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने न्यायालय में सुनवाई के दौरान वर्तमान थाना हरियावां के मदरावां निवासी वीरेंद्र सिंह के प्रकरण में पाया कि एसपी और एपीओ ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट दी है। आरोपित की ओर से नोटिस के उत्तर में लाइसेंसी शस्त्र के प्रयोग से इन्कार किया गया है। एपीओ ने रिपोर्ट में कहा है कि थानाध्यक्ष हरियावां की ओर से दी गई रिपोर्ट में कई मुकदमा विचाराधीन और आपराधिक प्रवृत्ति का होने की बात कही है। ऐसे में संबंधित के पास शस्त्र का रहना लोक शांति व लोक व्यवस्था को हानि पहुंचा सकता है। डीएम ने वीरेंद्र के राइफल के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

इसी तरह उन्होंने टडियावां थाना क्षेत्र के गढ़ी निवासी मुख्तार पुत्र रहमान के इकनाली बंदूक के लाइसेंस को निरस्त करने का आदेश जारी किया है। एसपी की ओर से दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपित मुख्तार पर कई आपराधिक मुकदमा दर्ज है। लाइसेंसी शस्त्र का दुरुपयोग भी किया गया है। पुलिस पर भी हमला किए जाने की एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed